वाराणसी । उत्तर प्रदेश कोआपरेटिव इंस्पेक्टर एसोसिएशन का मंडलीय निर्वाचन बुधवार को संपन्न हुआ ।
जौनपुर के धर्मापुर ब्लाक में तैनात एडीओ कोआपरेटिव ब्रह्मजीत सिंह को निर्विरोधमंडल अध्यक्ष चुना गया । निर्वाचन के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में देवमणि मिश्र संयुक्त आयुक्त एवं संयुक्त निबंधक वाराणसी उपस्थित रहे।मंडल अध्यक्ष चुने जाने परजौनपुर के सहकारिता विभाग में हर्ष व्याप्त है । गुरुवार को जौनपुर के सहकारिता विभाग में उनका भव्य स्वागत किया गया । इस दौरान एआर कोआपरेटिव अमित पांडेय , एडीसीओ रामसिंह यादव , सचिव संघ के जिलाध्यक्ष कैलाश सिंह , नरेश कुमार , अशोक यादव अन्य रहे ।धर्मापुर ब्लाक कार्यालय पर भी एडीओकोआपरेटिव ब्रह्मजीत सिंह का मंडल अध्यक्ष चुने जाने पर स्वागत किया गया । इस मौके पर बीडीओ रविकुमार सिंह , पशु चिकित्साधिकारी डा . धर्मेन्द्र सिंह , एडीओ रामश्री , नमन राय , चंद्रशेखर गुप्त , हरिश्चन्द्रमौर्य , सेक्रेटरी रजनीश पांडेय , धर्मेन्द्र राय रहे ।
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

एक टिप्पणी भेजें