चाकू की नोक पर बदमाशो ने किया पचास हजार की छिनैती

चाकू की नोक पर बदमाशो ने किया पचास हजार की छिनैती

जौनपुर। शाहगंज कोतवाली क्षेत्र में रेलवे स्टेशन के बाहर पुल के नीचे कैफियात ट्रेन पकड़ने आए युवक से बदमाशों ने पचास हजार रुपये और मोबाइल छीन कर लिया। आजमगढ़ जनपद के मेहंनगर थाना निवासी विक्की लखनऊ जा रहा था। विक्की का आरोप है कि जाने के दौरान दादर ब्रिज के नीचे चार बदमाशों ने असलहा सटाकर मोबाइल व पचास हजार रुपए छिन लिया। युवक द्वारा मामले की सूचना कोतवाली मे देने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुयी। युवक 3 घंटे तक अपनी गुहार लगाता रहा अंततः हार कर जेसीज चौक पर बैठ कर रोने लगा और लोगों से अपनी आपबीती सुनाई।

     रेलवे के समीप आए दिन छिनैती की घटना से नगर के लोगों में दहशत व्याप्त है। पीड़ित द्वारा कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई है। पुलिस ने घटना को उचक्को द्वारा अंजाम देने की बात कही। लेकिन इसे रेलवे का मामला बताते रहे।  पुलिस बार्डर में उलझी रही व उचक्का रफू चक्कर हो गया। इसके चलते लोगों में पुलिस के प्रति बेहद रोष हैं।

Demo Image


रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने