पास्को एक्ट का वांछित आरोपी को नन्दगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार

पास्को एक्ट का वांछित आरोपी को नन्दगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार

गाजीपुर। नन्दगंज थाना पुलिस ने पास्को एक्ट के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

मालूम हो कि पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार अपराध एंव अपराधियो व वांछितो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण में एवं क्षेत्राधिकारी भुडकुडा के मार्गदर्शम में  मंगलवार को साढ़े तीन बजे थानाध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार राय थाना नन्दगंज जनपद गाजीपुर मय हमराहियान देवकली मामूर थे कि मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित पूछताछ करने पर सूचना मिली की अभियुक्त कही भागने की फिराक मे पहाड़पुर चौराहे के पास खड़ा है। सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए एसओ द्वारा पहाड़पुर चौराहे के पास पहुचकर एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया। नाम पता पूछा गया तो अभियुक्त ने अपना नाम मिलेश कुमार उर्फ निलेश पुत्र मन्नू राम निवासी ग्राम महमूदपुर पाली थाना नन्दगंज जनपद गाजीपुर बताया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार राय,हेड कांस्टेबल धर्मदेव चौहान, कांस्टेबल अखिलेश वर्मा ,हेड कांस्टेबल फूलचन्द यादव,महिला कांस्टेबल नेहा अग्रहरि शामिल रही।

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने