बालक को जबरन अपहरण करने वाले आरोपी को दीदारगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार

बालक को जबरन अपहरण करने वाले आरोपी को दीदारगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार

आजमगढ़ । दीदारगंज थाना क्षेत्र के सुरहन कोटिया गांव के पास संदिग्ध कार सवारों ने एक बालक को जबरन गाड़ी में बैठा कर अपहरण करने का प्रयास किया। बालक किसी तरह हाथ छुड़ा कर शोर मचाते हुए भागा।

इसके बाद ग्रामीणों ने घेराबंदी कर कार सवार दोनों युवकों को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस प्रकरण की जांच पड़ताल कर रही है।
सुरहन कोटिया गांव निवासी 10 वर्षीय मो. आदिल पुत्र मो.

इंसिदार सोमवार की सुबह गांव के बाहर बरदह-अंबारी मार्ग पर खड़ा था। इसी दौरान बरदह-मार्टीनगंज मार्ग की तरफ से आ रहे कार सवार युवकों ने उसका अपहरण करने का प्रयास किया। किसी तरह हाथ छुड़ा कर आदिल गांव की तरफ शोर मचाते हुए भागा। इस पर ग्रामीण एकजुट हो गए और घेराबंदी कर कार सवार युवकों को पकड़ लिया।

इसके बाद उन्हें पुलिस को बुला कर सौंप दिया। पुलिस ने कार की पड़ताल की तो कार के अंदर दो अलग-अलग नंबर लिखे नंबर प्लेट बरामद हुए। पूछताछ में दोनों ने अपना नाम संतोष विश्वकर्मा निवासी गोड़हरा थाना बरदह हाल मुकाम मुंबई मलाड थाना कुरार व अतुल सांगले निवासी मुंबई मलाड कुरार ईस्ट बताया। पुलिस दोनों से पूछताछ में जुटी है। साभार ए.यू।

Third Party Image


रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने