सभासद ने सिपाहियों द्वारा दुर्व्यवहार को लेकर क्षेत्राधिकारी से लगाया गुहार

सभासद ने सिपाहियों द्वारा दुर्व्यवहार को लेकर क्षेत्राधिकारी से लगाया गुहार

जौनपुर । जनपद तहसील मड़ियाहूं नगर के वार्ड नंबर 12 मिश्राना मोहल्ला के सभासद मोहनलाल चौरसिया ने कस्बे के दो सिपाहियों को ऊपर दुर्व्यवहार करने व अपशब्दों के साथ पेश आने के लिए क्षेत्राधिकारी से लगाई न्याय की गुहार, सभासद मोहनलाल चौरसिया की एक छोटी सी दुकान जो कि गोला बाजार में स्थित है जिस पर फोटो व झंडा की बिक्री की जाती है।

सभासद से दुर्व्यवहार कर अनावश्यक रूप से काटा गया चालान
दिनांक 10 सितम्बर को वह अपने दुकान पर देर शाम 7:00 बजे बैठे थे उसी दौरान कस्बे के दो सिपाही सुधीर दुबे व जितेंद्र पांडेय मौके पर पहुंचकर अनावश्यक पूछताछ करने लगे सभासद ने अपना पूरा परिचय दिया उसके बाद वह अनावश्यक रूप से उलझ कर अपशब्दों का प्रयोग करने लगे जिसका सभासद ने विरोध किया तो दोनों सिपाहियो ने कहा कि मैं ऐसा चालान काटूंगा कि तुम्हारा यहां रहना मुश्किल हो जाएगा।
यह घटना देखकर मोहल्लेवासियों ने भी इस बात का विरोध किया परंतु वह दोनों सिपाही मोहल्ले वासियों से भी उलझ गए और अनाप-शनाप बकते हुए मोहन चौरसिया के दुकान का नाजायज रूप से चालान काट ही दिया।
सभासदों का एक प्रतिनिधि मंडल सीओ से मिला
इस मामले से आजिज आकर सोमवार को नगर के समस्त सभासदों का एक प्रतिनिधिमंडल क्षेत्राधिकारी मडियाहू संत प्रसाद उपाध्याय से मिलकर एक शिकायती पत्र देते हुए तत्काल दोनों सिपाहियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग किया है। क्षेत्राधिकारी मड़ियाहू ने मामले को संज्ञान में लेते हुए सभी सभासदों को आश्वस्त किया है कि मामले की जांच कराकर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने