जौनपुर । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपाइयों ने जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित कर उनके दीर्घायु होने की कामना की इसी सेवा सप्ताह कार्यक्रम में शनिवार को प्रेमराजपुर के बृद्धाश्रम में जिला महामंत्री प्रमोद प्रजापति के नेतृत्व में पिछड़ा मोर्चा के पदाधिकारियों ने फल वितरित किया और उनसे मिलकर उनका हालचाल जाना और बृद्धाश्रम में सेवा का कार्य किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महिला आयोग की सदस्य शशि मौर्या रही। उक्त अवसर पर समर बहादुर पटेल, धर्मेंद्र निषाद, आनंद निषाद, दीपक बिंद, अजीत सोनी, अवनींद्र यादव, आलोक कुमार, सत्येंद्र चौहान, तीरथ गुप्ता, अरविंद चौहान आदि उपस्थित रहे।
#प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर महिला मोर्चा के पदाधिकारियों ने मंदिरों में किया दीपदान
प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के 71 जन्मदिन के अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की महिलाओं ने बधाई के साथ दीर्घायु होने की कामना की, सभी पदाधिकारियों ने नव दुर्गा मंदिर सदभावना पुल पर मोदी जी के दीर्घायु होने के लिए पूजा पाठ किया और पूरे मंदिर को दीपों से सजाया वहां जितने भी लोग थे सबको प्रसाद वितरित किया गया जिसमें जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा रागिनी सिंह, विमला श्रीवास्तव, प्रियंका श्रीवास्तव, करुणा मौर्या, उर्वशी सिंह मीडिया प्रभारी, सीमा तिवारी राखी सिंह, गूंजा सिंह साधना सिंह, मानसी सिंह, अंसू कुशवाहा नीलम सिंह के साथ अन्य महिलाएं भी उपस्थित रही।
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com


एक टिप्पणी भेजें