सी.एच.सी मछली शहर में तैनात नर्स की संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटका मिला शव

सी.एच.सी मछली शहर में तैनात नर्स की संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटका मिला शव

जौनपुर । संधिग्ध परिस्थितियों में नर्स ने लगाई फांसी, सीएससी मछलीशहर में थी तैनात। बलिया की रहने वाली थी नर्स, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच में जुटी, मछलीशहर कोतवाली का मामला।

बता दें कि जिले के मछलीशहर सी एच् सी में टीकाकरण कार्य में लगी अनिता नामक नर्स ने की खुदकुशी,मृतक किराए के कमरे में फांसी लगाकर दी जान।पुलिस ने शव को लिया कब्जे में।पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है शव।बलिया जिले के थाना रसड़ा अन्तर्गत मुस्तफाबाद गाव की रहने वाली है मृतक अनिता (28)।अपनी माँ के साथ नगर के एक किराए के मकान मेंदेर रात अपने कमरे में दिया घटना को अंजाम।घटना के समय माँ नही थी कमरे में,फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरु किया।
पुलिस हर एक एंगल से महिला की मौत की कारण को जानने में जुटे । कि महिला के मौत के पीछे कारण क्या है, महिला किसी अवसाद से पीड़ित थी या इसके पीछे किसी का हाथ है।

प्रभारी निरीक्षक दिनेश प्रकाश पांडेय ने बताया कि मृतक नर्स का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। नर्स ने किन कारणों से फांसी लगाई, अभी इसकी जानकारी नहीं है। पुलिस द्वारा मामले की छानबीन की जा रही है। परिजनों की तरफ से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।


Demo Image


रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने