जौनपुर। बरसठी थाना के निगोह बाजार स्थित स्थानीय तिराहे पर एक्सिस बैंक का एटीएम स्थित है।
बीती रात तिराहे पर लगे एटीएम में चोर घुस गए। एटीएम का लॉक तोड़कर पैसे निकालने के लिए प्रयास किया। लेकिन एटीएम का दूसरा लॉक नहीं टूट सका। जिसके बाद चोरी नहीं हो सकी।
सूचना पर 112 नंबर पुलिस ने जांच पड़ताल कर वापस चली गई। उसके बाद थानाध्यक्ष राम सरीख गौतम भी सिविल ड्रेस में पहुंचकर एटीएम की जांच करते हुए पूछताछ किया।
बता दें कि निगोह तिराहे पर पुलिस की पिकेट ड्यूटी नहीं लगने के कारण चोरों का मनोबल बढ़ता चला जा रहा है।
आए दिन किसी न किसी के दुकान का शटर तोड़कर चोरी का प्रयास कर रहे हैं। पुलिस को सूचना देने पर उल्टे पुलिस पीड़ित को ही परेशान करने में अपनी इज्जत समझने लगती है। जिसके कारण यहां के व्यापारियों में भय का माहौल बना हुआ है।
![]() |
| Demo Image |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

एक टिप्पणी भेजें