जौनपुर । पुलिस अधीक्षक जनपद जौनपुर के द्वारा अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये गये अभियान के तहत श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक नगर व श्रीमान क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण एवं दिशा निर्देशन मे थाना कोतवाली जौनपुर पुलिस द्वारा मुखबीर की सूचना पर रसूलाबाद तिराहा के पास से एक शातिर अपराधी को दिनांक 07.010.21को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त मनोज पुत्र बरसाती उम्र 26 वर्ष निवासी भलुआही थाना बदलापुर जनपद जौनपुर के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर व एक जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ , जिसकी बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 283/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम मनोज पुत्र बरसाती उम्र 26 वर्ष निवासी भलुआही थाना बदलापुर जनपद जौनपुर पंजीकृत किया गया।
#गिरफ्तार अभियुक्त-
1.मनोज हरिजन पुत्र बरसाती हरिजन उम्र 26 वर्ष निवासी भलुआही थाना बदलापुर जनपद जौनपुर ।
#बरामदगी का विवरण-
1. एक तमंचा 315 बोर व एक जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद
#आपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0सं0 283/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली जौनपुर।
#गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-
1. उ0नि0 रोहित कुमार मिश्रा, हे0का0 वेद प्रकाश सिंह , हे0का0 जितेन्द्र कुमार सिंह, का0 अंकित कुमार सिंह थाना कोतवाली जौनपुर।
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें