अमित तिवारी
जौनपुर । खेतासराय के मवई गाँव निवासी सुमित यादव ने परिवार के साथ अपने विद्यालय श्री गणेशजी बालोद्यान सन्दहां का भी नाम रोशन किया है जिसका श्रेय विद्यालय के प्रधानाध्यापक चन्द्रशेखर तिवारी व पिता अवधेश यादव को जाता है
आपको बता दे कि स्टुडेंट्स कम्पटीशन ट्रस्ट द्वारा सुरज चौहान के नेत्तृत्व से क्षेत्रिय जनरल नॉलेज प्रतियोगिता 2 अक्टूबर को सुनिश्चित किया गया था जिसमें क्षेत्र के सभी विद्यालय के बच्चों ने प्रतिभाग लिया था जो कि 1 घण्टे के समयावधि में 50 प्रश्न हल करने का लक्ष्य दिया गया था जिसमें निश्चित समय से पहले ही सुमित यादव ने प्रश्न हल कर लिया उसके उपरांत कापी जांच के बाद स्टुडेंट्स कम्पटीशन ट्रस्ट द्वारा प्रथम स्थान श्री गणेशजी बालोद्यान सन्दहां के होनहार छात्र सुमित यादव पिता अवधेश यादव को सुनिश्चित किया गया और उन्हें ट्राफी के साथ ही पुस्तक देकर सम्मानित किया गया
सुमित यादव से चर्चा करने पर पता चला कि पिता अवधेश यादव हर संभव मदद करते हैं और वही विद्यालय के प्रधानाध्यापक चन्द्रशेखर तिवारी हमेशा सभी बच्चों को प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित करतें हैं विद्यालय में हर प्रकार से तैयारी करवाया जाता है चाहे खेल हो, जनरल नॉलेज हो, वादविवाद हो, वर्डमिनींग, गीत, नृत्य एवं योग हो सभी पर मेरा विद्यालय हमलोगों को तैयारी करवाता है
सुमित यादव के अभिभावक अवधेश यादव बताएं कि आज शिक्षा के साथ खेल में भी मेरा लड़का सबसे आगे है जोकि श्री गणेशजी बालोद्यान परिवार का देन है जो दुसरी बार क्षेत्रिय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आया है
विद्यालय के प्रधानाध्यापक चन्द्रशेखर तिवारी प्रार्थना के उपरांत सुमित यादव को गोल्ड मेडल पहना कर सम्मानित किये और बच्चों को उत्साहित करते हुए कहें कि विद्यालय का जो भी विद्यार्थी किसी भी क्षेत्रिय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करेगा तो विद्यालय द्वारा उस बच्चे का 20 प्रतिशत शुल्क माफ़ कर दिया जाएगा और जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में 50 प्रतिशत शुल्क माफ़ कर दिया जाएगा और विद्यालय द्वारा हर सम्भव सहायता दिया जाएगा
यह सूचना पाकर बच्चों में एक अलग उत्साह देखने को मिला एवं अभिभावक भी सराहना करते दिखें।
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

एक टिप्पणी भेजें