जौनपुर। आज सुबह प्रगतिशील समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव अपने लखनऊ आवास लखीमपुर खीरी पहुंच कर मृतक किसानों एवं मृतक पत्रकार परिजनों से मुलाकात कर उनके दर्द बांटने की नियत से पहुंचना चाहते थे। लेकिन उत्तर प्रदेश सरकार में चल रहे भ्रष्टाचार लूट अराजकता व लोकतंत्र की हत्या करते हुए उनके आवास पर पुलिस के कड़े पहरे लगा दिए लेकिन उसके बावजूद भी अध्यक्ष ने किसानों के दर्द को बांटने के लिए निकल पड़े जिसी की भनक लगने के बाद कुछ ही देर बाद इंजीनियरिंग कॉलेज से उत्तर प्रदेश सरकार की तानाशाह से पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया इस गिरफ्तारी पर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता एवं नेता उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों तहसील मुख्यालय पर जोरदार विरोध प्रदर्शन दर्ज करा रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने विरोध किया और कहा यह सरकार अंग्रेजी हुकूमत को भी पीछे छोड़ दिया है, क्या लोकतंत्र में आप किसी को अपनी बात कहने का हक नहीं है। उक्त के संदर्भ में पूर्व राज्य मंत्री श्रीमती संगीता यादव जिले की नेतृत्व करते हुए कहा कि हिंदुस्तान के संविधान व लोकतंत्र में हमारी पार्टी पूरी आस्था और विश्वास रखती है। उसी आस्था और विश्वास को कायम करने के लिए मृतक किसानों को न्याय दिलाने के लिए उनके परिजनों राष्ट्रीय अध्यक्ष मिलना चाह रहे थे। लेकिन पता नहीं वर्तमान सरकार क्यों विपक्षी पार्टियों को किसी भी घटना में उनके परिजनों से नहीं मिलने देती एसा प्रदेश में घटीत घटनाओं में कई बार कर चुकी है। क्या ऐसे कर देने से उत्तर प्रदेश की जनता उनके कृतियों को नहीं समझ पा रही है। आगामी विधानसभा चुनाव में उनको पुलिस द्वारा की जा रही कार्रवाई को उन्हे खामियाजा भुगतना पड़ेगा। हमारे नेता समाज के हर तबके के लोगों के लिए जाति धर्म मजहब से ऊपर उठकर हमेशा काम किये हैं। वह काम करते रहेंगे उनका मानना है कि समाज के अंतिम व्यक्ति में खड़े व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लाना ही प्रगतिशील समाजवादी पार्टी मुख्य उद्देश्य है। दर्ज प्राप्त मंत्री श्रीमती संगीता यादव ने जिले के विभिन्न तहसीलों एंव जनपद मुख्यालय तक प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव की लखीमपुर खीरी जाते समय उनकी हुई गिरफ्तारी का जोरदार विरोध दर्ज कराते हुए धरना प्रदर्शन किया है और ग्यापन द्वारा जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राज्यपाल उत्तर प्रदेश को मांग पत्र सौंपा उनके साथ पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें