यदुवेंद्र सिंह
आजमगढ़ (मेहनाजपुर) । पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पहुंचे ढाखा गांव।अखिलेश यादव अचानक से ढाखा गांव पहुंच गए ।यहां समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय महिला महासचिव सुनीता सिंह के पति के मौत के बाद सांत्वना देने पहुंचे।अचानक से आई सूचना प्रशाशन के हाथ पांव फूल गए हालांकि पुलिस ने कम समय मे ही ब्यवस्था चुस्त दुरुस्त कर डाली।लगभग 4:30 बजे शाम को अखिलेश यादव ढाखा गांव पहुंचकर सुनीता सिंह के पति स्वर्गीय अरविंद सिंह के फोटो पर पुष्प अर्पित किए।और सुनीता सिंह से मिलकर सांत्वना दिया उन्होंने कहा कि सुनीता सिंह जी हमारी पार्टी की बड़ी पुरानी और संघर्षशील नेता हैं इन्होंने पार्टी की सेवा सदा निःस्वार्थ भावना से की है।पत्रकारों से वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा की कथनी करनी में बड़ा अंतर है।अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि हर तबका भाजपा से परेशान है उत्तरप्रदेश में धान की कटाई हो रही है क्यों न भाजपा किसानो के धान का मूल्य दुगनी करती है क्योंकि भाजपा ने किसानों से आय दुगनी करने का वादा किया है।लेकिन भाजपा ऐसा नही करेगी।ये पूछे जाने पर की चुनाव की स्थिति क्या होगी जबाब में उन्होंने कहा कि विपक्ष से ज्यादा आम जनता इस सरकार को हटाना चाहती है।क्या किसान क्या जवान सब परेशान हैं।भाजपा कोई भी अपना काम नही बता सकती।
| फाइल फोटो |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें