जौनपुर । शाहगंज पुलिस ने लूट की घटना से सम्बन्धित 02 वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, कब्जे से एक तमन्चा मय दो कारतूस, एक मोबाईल, एक चैन व अंगुठी पीली धातु व एक मोटरसाईकिल किया बरामद।
पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक नगर जौनपुर के निर्देशन व श्रीमान् क्षेत्राधिकारी शाहगंज व प्रभारी निरीक्षक शाहगंज के कुशल पर्यवेक्षण में थाना शाहगंज पर पंजीकृत लूट के अभियोग मु0अ0सं0 10/2021 धारा 392 भादवि से संबंधित वांछित अभियुक्तगण 1. सूरज यादव पुत्र रामआसरे यादव निवासी अरन्द थाना शाहगंज जनपद जौनपुर तथा 2.दीपक दूबे पुत्र गोरखनाथ दूबे नि0 भुसौडी अरसिया रोड थाना सरपतहा जनपद जौनपुर को आज दिनांक 05/11/2021 को मलमल पुलिया, आजमगढ रोड़ से करीब 12.00 बजे प्रभारी निरीक्षक शाहगंज व उनकी टीम द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजा गया, अभियुक्तगण की गिरफ्तारी से इस प्रकार के अपराध पर अंकुश लगेगा।
#गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का नाम पता
1. सूरज यादव पुत्र रामआसरे यादव निवासी अरन्द थाना शाहगंज जनपद जौनपुर ।
2.दीपक दुबे पुत्र गोरखनाथ दुबे नि0 भुसौडी अरसिया रोड थाना सरपतहा जनपद जौनपुर।
#अभियुक्तगण का आपराधिक इतिहास
1. सूरज यादव पुत्र रामआसरे यादव निवासी अरन्द थाना शाहगंज जनपद जौनपुर ।
1. मु0अ0सं0-141/2020 धारा 379/411 भादवि थाना शाहगंज जौनपुर।
2. मु0अ0सं0-147/2020 धारा 399/402 भादवि थाना शाहगंज जौनपुर।
3. मु0अ0सं0-170/2020 3(1) उ0प्र0 गिरोहबंद धि0 थाना शाहगंज जौनपुर।
4. मु0अ0सं0-01/2021 धारा 3/25 ए एक्ट थाना शाहगंज जौनपुर।
5. मु0अ0सं0-56/2021 धारा 399/401 भादवि थाना शाहगंज जौनपुर।
6.मु0अ0सं0-57/2021 धारा 3/25 ए एक्ट थाना शाहगंज जौनपुर।
7. मु0अ0सं0-N.C.R 147/2018 धारा 323/504 भादवि थाना शाहगंज जौनपुर।
8.मु0अ0सं0-10/2021 धारा 392 भादवि थाना शाहगंज जौनपुर।
9.मु0अ0सं0-284/2021 धारा 3/25 ए एक्ट थाना शाहगंज जौनपुर।
2.दीपक दुबे पुत्र गोरखनाथ दुबे नि0 भुसौडी अरसिया रोड थाना सरपतहा जनपद जौनपुर।
1.मु0अ0सं0 10/2021 धारा 392 भादवि थाना शाहगंज जनपद जौनपुर
#बरामदगी का विवरण
1.एक तमंचा .315 बोर व दो अदद जिन्दा कारतुस .315 बोर
2. एक मोबाईल सैंमसंग
3. एक चैन व अंगुठी पीली धातु किमती लगभग एक लाख रूपये
4. मोटर साईकिल हीरो डिलक्स बिना नम्बर
#गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली टीम
1.प्रभारी निरीक्षक श्री सुधीर कुमार आर्य थाना शाहगंज जनपद जौनपुर।
2.व0उ0नि0 श्री जयप्रकाश यादव,हे0का0 राजकुमार यादव,का0 विकेश चौहान, का0 रामप्रवेश यादव , का0 अभिषेक यादव थाना शाहगंज जनपद जौनपुर।
फाइल फोटो |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें