जौनपुर । शाहगंज कोतवाली पुलिस ने उसरहटा गांव में छापेमारी कर अवैध स्लाटर हाउस का किया भंडाफोड़।
मौके पर 70 किलोग्राम प्रतिबंधित मांस के साथ पुलिस ने एक तस्कर को किया गिरफ्तार। नौ अन्य लोग भागने में सफल रहे।
शाहगंज पुलिस मुकदमा दर्ज कर पुलिस फरार आरोपितों की तलाश में जुटी है। शाहगंज कोतवाली के उप निरीक्षक आरडी यादव हमराहियों के साथ क्षेत्र में भ्रमण पर निकले थे। इसी बीच मुखबिर ने सूचना दी कि उसरहटा गांव निवासी सलीम उर्फ फेकू अपने घर में अवैध रूप से स्लाटर हाउस चला रहा है। सलीम व उसके अन्य साथी गोवंश का वध कर मांस की सप्लाई करते हैं। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सलीम के घर पर छापेमार की। मौके पर नसीम निवासी गांव शाहापुर थाना खेतासराय को 70 किलोग्राम प्रतिबंधित मांस के साथ गिरफ्तार कर लिया। वहीं मौका पाकर सलीम व आठ अन्य भागने में सफल हो गए।
फाइल फोटो |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें