डॉक्टर चित्रलेखा सिंह को सपा ने महिला सभा का राष्ट्रीय सचिव बनाया

डॉक्टर चित्रलेखा सिंह को सपा ने महिला सभा का राष्ट्रीय सचिव बनाया

जौनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के अनुमोदन पर महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह ने पार्टी के प्रति पूर्ण निष्ठा से काम करने वाली जिले की डॉ चित्रलेखा सिंह को महिला सभा का राष्ट्रीय सचिव नामित किया है। डॉ चित्रलेखा सिंह काफी सालो से सक्रिय राजनीति में रहते हुए नगर पालिका अध्यक्ष पद का चुनाव भी लड़ चुकी है। समाजवादी पार्टी में शामिल होने के बाद से ही इनकी सक्रियता पर राष्ट्रीय अध्यक्ष की निगाह लगी हुई थी। राष्ट्रीय सचिव के पद पर नामित होने पर डॉ चित्रलेखा सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी ने एक कार्यकर्ता को पद देकर जिले का सम्मान बढ़ाया गया है। निश्चित रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष के भरोसे को कायम रखते हुए पार्टी की नीतियों को घर घर पहुचाने और अखलेश यादव की सरकार बनाकर लोगो को बराबरी का दर्जा दिलाने का काम किया जाएगा।

डॉ चित्रलेखा सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने महिलाओ के हर वर्ग धर्म की महिलाओं को राजनीत में लाकर सशक्तिकरण का काम किया, सपा सरकार ने बेटियो के लिए कन्या विद्या स्कॉलरशिप दी, महिलाओ विधवाओं को पेंशन दी, लैपटॉप दिए साइकिल दी और बेटियो की सुरक्षा के लिए 1090 वूमेन पावर पुलिस लाइन दी और प्रेगनेंट औरतों के लिए अलग से एंबुलेंस का इंतजाम किया!

यह सभी सुविधाए भाजपा ने सरकार ने छीन ली आज सूबे में 52% महिलाएं कुपोषित है,सपा सरकार में शिक्षा मित्र में जिन महिला टीचर को 40 हजार तनख्वा मिलती थी सरकार ने उसे छीन कर 10 हजार कर दिया और यहां तक की भाजपा की नई पेंशन योजना में सरकारी टीचर का भविष्य अंधेरे में है।

डॉक्टर चित्रलेखा सिंह

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने