17 साल की लड़की का गला रेत कर हत्या, परिजनों ने दुष्कर्म की जताई आशंका

17 साल की लड़की का गला रेत कर हत्या, परिजनों ने दुष्कर्म की जताई आशंका

फतेहपुर ।  फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक गांव में शनिवार को 17 साल की लड़की का गला रेता हुआ शव बरामद किया।

लड़की के परिजनों ने दुष्कर्म या दुष्कर्म में असफल होने पर हत्या की आशंका जताई है।

जाफरगंज क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) संजय कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार की सुबह करीब सात बजे एक गांव की 17 साल की एक किशोरी शौच के लिए जंगल गयी थी और करीब एक घण्टे तक घर वापस न होने परिजनों ने उसकी खोजबीन की तो उसका गला रेता शव सरसो के खेत में मिला।

सिंह ने बताया कि लड़की के कपड़े अस्त-व्यस्त थे, जिससे उसके परिजन दुष्कर्म या दुष्कर्म में असफल होने पर हत्या की आशंका जता रहे हैं। पुलिस के अनुसार फिलहाल शव पोस्टमॉर्टम के लिए ले जाया गया है। सिंह ने बताया कि किशोरी के पिता की तहरीर के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर आगे की जांच आरंभ कर दी गयी है।

सांकेतिक चित्र

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने