लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी ने योगी आदित्यनाथ सरकार में राज्य मंत्री आगरा के फतेहपुर सीकरी से विधायक चौधरी उदय भान सिंह को टिकट नहीं दिया है। उनके स्थान पर चौधरी बाबू लाल को प्रत्याशी बनाया है।
इसी तरह से अमरोहा के नौगावां सादात से विधायक पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय चेतन चौहान की पत्नी संगीता चौहान का टिकट काटा गया है। उनके स्थान पर पूर्व सांसद देवेन्द्र नागपाल को उतारा गया है।
मेरठ की सिवालखास से विधायक जितेन्द्र सतवाई की जगह मानेन्द्र पाल सिंह, मेरठ कैंट से सत्यप्रकाश अग्रवाल की जगह अमित अग्रवाल, आगरा के खैरागढ़ से महेश गोयल की जगह भगवान सिंह कुशवाहा, आगरा के एत्मादपुर से राम प्रताप सिंह की जगह धर्मपाल सिंह, आगरा ग्रामीण से हेमलता दिवाकर की जगह पूर्व राज्यपाल बेबी रानी मौर्य, आगरा के फतेहाबाद से जितेन्द्र वर्मा की जगह पर छोटे लाल वर्मा को प्रत्याशी बनाया गया है। अलगीढ़ के बरौली ने बसपा सरकार में मंत्री रहे भाजपा विधायक ठाकुर दल वीर सिंह की जगह ठाकुर जयवीर सिंह, बरेली के बिथरी चैनपुर से विधायक राजेश कुमार मिश्रा भरतौल की जगह डा. राघवेन्द्र शर्मा, बरेली कैंट सीट से पूर्व मंत्री तथा भाजपा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल की जगह पर संजीव अग्रवाल और गोरखपुर शहर से विधायक डाक्टर राधा दास मोहन अग्रवाल की जगह पर सीएम योगी आदित्यनाथ को प्रत्याशी बनाया है।
#भाजपा ने इन विधायकों के काटे टिकट
संगीता चौहान, चितेन्द्र सतवई, सत्यप्रकाश अग्रवाल, कमल मलिक, विमल सोलंकी उषा सिरोही, अनीता लोधी, विजेन्द्र खटिक, ठा. दलवीर सिंह, कारिन्दा सिंह, राम प्रताप सिंह, हेमलता दिवाकर, उदय भान चौधरी, महेश गोयल, जितेन्द्र वर्मा, राजेशक कुमार पप्पू भरतौल, राजेश अग्रवाल, शीतला प्रसाद, राधामोहन दास अग्रवाल।
#बीजेपी प्रत्याशियों की पहली सूची जारी।
परमार टाइम्स पर देखिए पूरी सूची
1- गोरखपुर शहर- योगी आदित्यनाथ
2-सिराथू- केशव प्रसाद मौर्य
3-कैराना- मृगांका सिंह
4-थानाभवन- सुरेश राणा
5-शामली- तेजेंद्र सिंह
6-बुढ़ाना- उमेश मलिक
7- सरधना - संगीत सोम
8- गढ़ मुक्तेश्वर - हरेंद्र तेवतिया
9- ज़ेवर- धीरेंद्र सिंह
10- दादरी- तेजपाल नागर
11- ख़ैर - अनूप प्रधान
12- हस्तिनापुर- दिनेश खटीक
13- मेरठ केंट- अमित अग्रवाल
14- बागपत - योगेश धामा
15- कोल -अनिल पराशर
16- नोएडा -पंकज सिंह
17- किठोर- सत्यवीर त्यागी
18- साहिबाबाद- सुनील शर्मा
19-धौलाना- धर्मेश
20- सिकंदराबाद- लक्ष्मीराज सिंह
21- बुलन्दशहर- प्रदीप चौधरी
22- सायना- देवेंद्र चौधरी
23- ख़ुर्जा- मीनाक्षी सिंह
24- बरौली- जयबीर सिंह
25- अतरौली- संदीप सिंह
26- कोल- अनिल पराशर
27-छाता- लक्ष्मीनारायण
28- मांट- राजेश चौधरी
29-गोवर्धन- मेघश्याम सिंह
30- मथुरा- श्रीकांत शर्मा
31- बलदेव- पूरण प्रकाश जाटव
32-एत्मादपुर- धर्मपाल
33-आगरा दक्षिण- योगेन्द्र उपाध्याय
34- आगरा उत्तर- पुरुषोत्तम खंडेलवाल
35- आगरा देहात- बेबीरानी रानी मोर्या
36- फ़तेहपुर सीकरी- बाबूलाल
37- वाह- रानी पक्षालिका
38- सहारनपुर नगर- राजीव गुंबर
39-सहारनपुर- जगपाल सिंह
40- देवबंद- ब्रजेश रावत
41- नगीना- डॉक्टर यशवंत
42-बिजनौर- शुचि मौसम
43- नूरपुर- सीपी सिंह
44- मुरादाबाद देहात - कृष्णकांत
45- मुरादाबाद नगर- रितेश गुप्ता
46-चन्दौसी- गुलाबो देवी
47- असमौलि- हरेंद्र सिंह
48- बिलासपुर- बलदेव सिंह
49- रामपुर- आकाश सक्सेना
50- चरथावल- सपना कश्यप
51- पुरकाजी- प्रमोद उटवाल
52-मुजफ्फरनगर- कपिलदेव अग्रवाल
53-खतौली- विक्रम सैनी
54-मीरापुर- प्रशांत गुर्जर
55-सिवालखास- मनेंद्र पाल सिंह
56-मेरठ- कमल दत्त शर्मा
57-मेरठ- सोमेंद्र तोमर
58-छपरौली- सहेंद्र सिंह
59-बड़ौत- कृष्णपाल सिंह मलिक
60-लोनी- नंदकिशोर गुर्जर
61- मुरादनगर- अजीतपाल त्यागी
62-गाजियाबाद- अतुल गर्ग
63-मोदीनगर- मंजू सिवाच
64- हापुड- विजयपाल
65-अनुपशहर- संजय शर्मा
66-डिबई- सीपी सिंह
67-शिकारपुर- अनिल शर्मा
68-छर्रा- रविंद्र पाल सिंह
69-इगलास- राजकुमार सहयोगी
70-आगरा कैंट- डॉ जी एस धर्मेश
71-खेरागढ़- भगवान सिंह कुशवाहा
72-फतेहाबाद- छोटेलाल वर्मा
73- बेहट- नरेश सैनी
74-नकुड़- मुकेश चौधरी
75-रामपुर मनिहारन- देवेंद्र मिम
76-गंगोह- कीरत सिंह गुर्जर
77- नजीबाबाद-भारतेंदु सिंह
78-बरहापुर- सुशांत सिंह
79-धामपुर- अशोककुमार राणा
80-नेहटोर-ओम कुमार
81-चांदपुर- कमलेश सैनी
82-कांठ- राजेश कुमार चुन्नू
83-कुंदरकी- कमल प्रजापति
84-बिलारी- परमेश्वर लाल सैनी
85-संभल- राजेश सिंघल
86-चमरौआ- मोहन कुमार लोधी
87-मिलक- राजबाला
88-धनौरा- राजीव तरारा
89- नौगांवा सादत-देवेंद्र नागपाल
90- अमरोहा- रामसिंह सैनी
91-हसनपुर- महेंद्र सिंह खड़गवंशी
92-गुन्नौर- अजीत कुमार
93-बिसौली- कुशाग्र सागर
94-सहसवान- डीके भारद्वाज
96-बिलसी-हरीश शाक्य
97-बदायूं- महेश गुप्ता
98-शेखूपुर- धर्मेंद्र शाक्य
99-दातागंज- राजीव सिंह
100-मीरगंज- डीसी वर्मा
101-नवाबगंज- डॉ एमपी आर्य गंगवार
102-फरीदपुर- डॉ श्याम बिहारी लाल
103-बिथरी चैनपुर- डॉ राघवेंद्र शर्मा
104- बरेली- डॉ अरुण सक्सेना
105-बरेली कैंट- संजीव अग्रवाल
सांकेतिक चित्र |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें