मस्जिद में नाबालिक के साथ दुष्कर्म, हैवान चढ़ा पुलिस के हत्थे

मस्जिद में नाबालिक के साथ दुष्कर्म, हैवान चढ़ा पुलिस के हत्थे

मैनपुरी । जनपद के किशनी थाना क्षेत्र में मस्जिद में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दुष्कर्म का आरोप मस्जिद के हाफिज पर लगा है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है। साथ ही नाबालिग को मेडिकल के लिए भेजा गया है।

आरोपी हाफिज मस्जिद में ही बच्चों को पढ़ाता था। दोपहर दो बजे दो नाबालिग बहनें(छह व आठ साल) पढ़ाई के लिए मस्जिद गई थीं। उनके साथ और भी बच्चे थे। शाम चार बजे आरोपी ने अन्य बच्चों की छुट्टी कर दी। लेकिन दोनों बच्चियों को रोक लिया। उसने कहा कि अभी और पढ़ाएंगे।

आरोपी ने छोटी बहन को मूंगफली देकर बाहर भेज दिया और सारा(काल्पनिक नाम, उम्र आठ साल) को अपने कमरे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद हैवान हाफिज ने मासूम को कुरान की कसम दिलाते हुए कहा कि वो किसी को भी इस बारे में न बताए।

वहां से निकलने पर पीड़िता ने अपनी बहन को घटना के बारे में बताया। बहन ने घर जाकर मामले की जानकारी अपनी मां को दी। जानकारी के बाद परिजनों ने हाफिज को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। साभार ए. यू।

आरोपी

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने