लखनऊ । सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में वह कुछ लोगों को संबोधित करते हुए दिखाई दे रहे हैं। ओपी राजभर कह रहे हैं कि पहले अहीर की बुद्धि 12 बजे खुलती थी लेकिन अब 4 बजे ही खुल जाती है।
अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए वह कह रहे हैं कि सुबह उठकर अहीर 10 लीटर दूध में 5 लीटर पानी मिलाकर 15 लीटर दूध तैयार कर लेता है। उसको बुद्धि आ गई लेकिन आप लोग अभी तक क्या हो। इस वायरल वीडियो को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि यह यादव समाज का अनादर किया गया है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को इस पर कार्रवाई करनी चाहिए।
जानकारी के लिए बता दें कि ओपी राजभर के इस बयान को लेकर अभी तक समाजवादी पार्टी की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई। गौरतलब है कि ओपी राजभर अपने बड़बोले बयानों के जरिए अक्सर ही सुर्खियों में रहते हैं। मीडिया से बातचीत करते हुए वह ऐसा दावा कर जाते हैं, जिसका वास्तविकता से कोई लेना-देना नहीं रहता है। साभार जनसत्ता।
देखे ट्वीटर लिंक 👇
https://twitter.com/upreporters/status/1490374219078987780?t=12_xzD2S7AObVpp4yg8Hvg&s=19
![]() |
| फाइल फोटो |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

एक टिप्पणी भेजें