जौनपुर । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय साहनी जौनपुर के कुशल निर्देशन मे श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी सदर व थानाध्यक्ष श्री दिव्यप्रकाश सिंह के नेतृत्व में चलाये जा रहे अपराध एवं अपराधियो के विरूध्द सघन अभियान में उ0नि0 विवेक कुमार तिवारी चौकी प्रभारी धनियामऊ व उ0नि0 मनोज कुमार सिंह मय हमराह के धनियामऊ बाजार में मामूर थे कि सूचना मिली कि एक शातिर अपराधी अवैध असलहा के साथ किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से सरायहरखू की तरफ से धनियामऊ नहर पुल की तरफ जा रहा है । इस सूचना पर हम पुलिस वाले मौके पर पहुँचे तो एक व्यक्ति पुलिस वालों को देखकर भागने लगा, शक होने पर एकबारगी दबिश देकर पकड़ लिया गया। पूछने पर अपना नाम नाम राहुल यादव पुत्र रामबली ऊर्फ राजबली यादव नि0 सरौली थाना -बक्शा जनपद-जौनपुर बताया जिसकी जामा तलाशी से एक अवैध तमन्चा .315 बोर व 02 जिन्दा कारतूस बरामद हुआ । अभियुक्त उपरोक्त को गिरफ्तार कर माल कब्जा पुलिस में लेकर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
#गिरफ्तार अभियुक्त
1.राहुल यादव पुत्र रामबली ऊर्फ राजबली यादव निवासी सरौली थाना -बक्शा जनपद-जौनपुर
#आपराधिक इतिहास
1. मु0अ0सं0 46/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना बक्शा जनपद जौनपुर ।
2. मु0अ0सं0 58/2019 धारा 307 भा0द0वि0 व 7CLA एक्ट थाना पवारा,जौनपुर
3. मु0अ0सं0 59/2019 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना पवारा, जौनपुर ।
4. मु0अ0सं0 178/2019 धारा 302 भा0द0वि0 थाना हरैया जनपद बस्ती
5. मु0अ0सं0 241/2019 धारा 147/148/149/307/504/506 भा0द0वि0 व 3(2)5, 3(2)5क SC/ST एक्ट थाना मवई जनपद अयोध्या
6. मु0अ0सं0 271/2019 धारा 147/148/149/307/504/506 भा0द0वि0 व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना मवई जनपद अयोध्या
7. मु0अ0सं0 272/2019 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना मवई जनपद अयोध्या
8. मु0अ0सं0 302/2019 धारा 3(1) यू0पी0 गैंगेस्टर एक्ट थाना मवई जनपद अयोध्या
#बरामदगी का विवरण
1. एक अवैध तमन्चा .315 बोर व 02 जिन्दा कारतूस
#गिरफ्तार व बरामदगी करने वाली टीम
1-उ0नि0 श्री विवेक कुमार तिवारी(ICOP धनियामऊ) थाना बक्शा जनपद जौनपुर
2-उ0नि0 मनोज कुमार सिंह थाना बक्शा जनपद जौनपुर
3-हे0का0 रीतम, थाना बक्शा जनपद जौनपुर।
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें