जौनपुर के विभिन्न थानों से वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

जौनपुर के विभिन्न थानों से वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

जौनपुर । अजय साहनी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक , जौनपुर के निर्देशन में जनपद जौनपुर में आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 के तैयारी के क्रम में एवं चुनाव को निष्पक्ष, भय मुक्त व शान्ति पूर्वक सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक नगर  व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्वेक्षण में तथा सभी क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में जौनपुर पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर विधिक एवं दण्डात्मक कार्यवाही की गयी है, जिसका विवरण निम्नवत है-

#थाना गौराबादशाहपुर पुलिस ने दुष्कर्म/पाक्सो एक्ट के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना गौराबादशाहपुर उ0नि0 अवधनाथ यादव मय हमराह हे0का0 बब्बन प्रसाद व का0 अनिल कुमार द्वारा मु0अ0सं0 32/2022 धारा 376ab/323/504/506 भादवि व 3/4/5M/5N पाक्सों एक्ट में नामजद आरोपी अभियुक्त पिंटू गौतम पुत्र रामसमुझ गौतम निवासी ग्राम धर्मसारी थाना गौराबादशाहपुर जौनपुर उम्र 32 वर्ष को आज सुबह मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त को उसके घर से गिरफ्तार किया गया।
#थाना सरपतहाँ पुलिस ने गैर इरादतन हत्या करने के प्रयास में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना सरपतहाँ चौकी प्रभारी सरायमोहिउद्दीनपुर उ0नि0 रामदवर यादव मय हमराह हे0कां0 पारसनाथ यादव  द्वारा मु0अ0सं0 12/2022 धारा 323/504/506/452/308 भादवि थाना सरपतहाँ जनपद जौनपुर से सम्बन्धित वाछिंत अभियुक्त प्रमोद कुमार यादव पुत्र उदयराज यादव नि0 ग्राम बघरवारा थाना सरपतहाँ जनपद जौनपुर को आज सुबह डेहरी नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया।
#थाना बरसठी पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थानाध्यक्ष थाना बरसठी जौनपुर  के नेतृत्व में स0उ0नि0 राजकुमार यादव मय हमराह हे0 का0 विरेन्द्र यादव थाना बरसठी द्वारा मु0अ0सं0 19/22 धारा  406/411 भादवि से सम्बन्धित अभियुक्त ललित तिवारी पुत्र स्व0 बलिराम तिवारी निवासी मनीपुर  थाना बरसठी जनपद जौनपुर  उम्र करीब 35 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।
#थाना जलालपुर पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना जलालपुर पुलिस के उ0नि0 अमरेन्द्र कुमार पाण्डेय व हो0गा0 दलसिंगार यादव द्वारा मु0नं0-300/20 धारा 323/504  भादवि से सम्बन्धित वारंटी अभियुक्त हिमांशु सिंह पुत्र विनय कुमार सिंह नि0 रेहटी थाना जलालपुर जौनपुर को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस अधीक्षक जौनपुर

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने