गोपालगंज । छह माह पूर्व जिले के विशंभरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से अगवा किशोरी को पुलिस ने बरामद कर लिया। उसे अगवा करने के एक आरोपित को भी पुलिस ने पकड़ा है।
किशोरी को अगवा कर यूपी ले जाया गया। वहां अपहरण करने वाले ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे 50 हजार रुपये में बेच दिया। फिर उसका यौन शोषण किया गया। देह व्यापार के दलदल में धकेली गई किशोरी किसी तरह वहां से बचकर भागी। इसके बाद पुलिस में मामला पहुंचा। पुलिस ने यूपी पहुंचकर किशोरी को बरामद कर लिया। एक आरोपित संजय पटेल को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
50 हजार रुपये में अपहर्ता ने बेच दिया
बताया जाता है कि छह माह पूर्व विशंभरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी को बलुअन सागर गांव निवासी संजय पटेल ने अगवा कर लिया था। वह उसे अपने साथ यूपी के कुशीनगर जिले के तमकुही रोड स्थित शिवशंकर यादव के घर ले गया। वहां पहुंचकर संजय पटेल ने किशोरी की अस्मत लूटी। सुबह वहां से फरार हो गया। अगले दिन शिवशंकर यादव किशोरी के पास पहुंचा। उसने कहा कि संजय पटेल ने तुम्हें 50 हजार रुपये में बेच दिया है। इसके बाद 10 दिनों तक शंकर यादव और उसके साथियों ने किशोरी के साथ दरिंदगी की। हद तो यह कि शिवशंकर ने भी उसे देह व्यापार के बड़े धंधेबाजों के हाथों बेच दिया। इसके बाद तुमकुही में ही उसे दूसरे स्थान पर ले जाया गया। वहां उससे देह व्यापार कराया जाने लगा।
छह माह से देह व्यापार के दलदल में फंसी थी किशोरी
करीब छह माह तक नारकीय जीवन जी रही किशोरी को धंधेबाज नेपाल ले जाने की तैयारी करने लगे। उसे एक निजी वाहन से रक्सौल भेजा गया। रक्सौल में वह चकमा देकर भाग निकली। छिपते हुए ट्रेन में बैठ गई। वह रक्सौल से यूपी के गोरखपुर जा पहुंची। वहां चाइल्ड केयर वालों ने किशोरी को देखा। पूछताछ की तो चाइल्ड केयर वाले हैरान रह गए। किशोरी के स्वजन को इसकी जानकारी दी गई। तब वे महिला थानाध्यक्ष आफसा परवीन को इसकी सूचना दी। उन्होंने पुलिस टीम को रवाना किया। गोरखपुर से उसे बरामद किया गया। इसके बाद संजय पटेल को दबोचा गया। गिरफ्तार आरोपित से पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे जेल भेज दिया। साभार जेएनएन।
यूपी पुलिस ने किया गिरफ्तार |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें