प्रयागराज। संगम वाच टॉवर के सामने स्नान घाट के पास मंगलवार सुबह एक व्यक्ति स्नान कर रही महिलाओं का वीडियो बना रहा था। उसकी हरकतों को देखकर सिविल डिफेंस के एक कर्मचारी ने उसे पकड़ लिया।
उसके मोबाइल में कई वीडियो देखकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। श्रद्धालुओं ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। हंगामा मचाने पर पहुंची पुलिस ने भी उसे जमकर फटकार लगाई और गिरफ्तार कर लेती गई। सिविल डिफेंस के राजू ने बताया कि उनकी टीम संगम नोज पर लोगों को जागरूक कर रही थी। इसी दौरान एक व्यक्ति पुआल पर लेट कर मोबाइल से वीडियो बना रहा था। राजू ने देख कर उसे टोका तो वह बदसलूकी करने लगा। उसके मोबाइल में महिलाओं की नहाते वक्त की आठ वीडियो मिले। संगम पुलिस चौकी ने पूछताछ की तो पता चला अरुण कुमार वाराणसी का रहने वाला है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साभार एचटी।
फाइल फोटो |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें