हत्या के मुकदमें में पति, पत्नी, पुत्री और पुत्र को सिंगरामऊ पुलिस ने किया गिरफ्तार

हत्या के मुकदमें में पति, पत्नी, पुत्री और पुत्र को सिंगरामऊ पुलिस ने किया गिरफ्तार

जौनपुर। अजय साहनी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध एवं आपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी बदलापुर के कुशल मार्गदर्शन एवं पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सिंगरामऊ कमलेश कुमार उ0नि0 श्री रामध्यान यादव मय हमराह का0 लक्ष्मण कुमार, का0 हरखनाथ यादव, का0 सुशील यादव, का0 विमलेश यादव, म0का0 एकता तिवारी व म0का0 पूजा वर्मा के साथ क्षेत्रभ्रमण व चेकिंग के दौरान दिनांक 21.2.2022 को ग्राम मल्लुपुर में घटित हत्या की घटना में पंजीकृत मु0अ0सं0-19/2022 धारा 498A/342/302/120B/34 भा0द0वि0 सिगरामऊ जौनपुर में वांछित अभियुक्त की तलाश में मामूर थे कि आज सुबह मुखविर द्वारा दी गयी सूचना पर हरिहरपुर बार्डर पास वहद ग्राम हरिहरपुर  में अभि0गण 1. नितेश उर्फ अंकित यादव पुत्र राजबहादुर यादव निवासी मल्लूपुर थाना सिंगरामऊ जनपद जौनपुर व राष्ट्रीय राजमार्ग सुल्तानपुर- वाराणसी से 2. राजबहादुर यादव पुत्र स्व0 राजवन्त यादव निवासी मल्लूपुर थाना सिंगरामऊ जनपद जौनपुर 3. मनीषा यादव पत्नी राजबहादुर यादव निवासी मल्लूपुर थाना सिंगरामऊ जनपद जौनपुर 4. विभा यादव पुत्र राजबहादुर यादव निवासी मल्लूपुर थाना सिंगरामऊ जनपद जौनपुर को गिरफ्तार किया गया । अभि0 नितेश उर्फ अंकित यादव उपरोक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल पिस्टल .32 बोर व एक जिन्दा कारतूस 32 बोर बरामद हुआ। बरामद शस्त्र के सम्बन्ध में अभि0 नितेश उर्फ अंकित यादव उपरोक्त के विरूद्ध मु0अ0सं0-20/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण
1. नितेश उर्फ अंकित यादव पुत्र राजबहादुर यादव निवासी मल्लूपुर थाना सिंगरामऊ जनपद जौनपुर उम्र करीब 24 वर्ष
2. राजबहादुर यादव पुत्र स्व0 राजवन्त यादव निवासी मल्लूपुर थाना सिंगरामऊ जनपद जौनपुर उम्र करीब 54 वर्ष
3. मनीषा यादव पत्नी राजबहादुर यादव निवासी मल्लूपुर थाना सिंगरामऊ जनपद जौनपुर उम्र करीब 48 वर्ष
4. विभा यादव पुत्र राजबहादुर यादव निवासी मल्लूपुर थाना सिंगरामऊ जनपद जौनपुर उम्र करीब 25 वर्ष
बरामदगी का विवरण
1. एक अदद पिस्टल 32 बोर ।
2. एक अदद जिन्दा कारतूस 32 बोर
गिरफ्तारी करने वाली टीम           
1. थानाध्यक्ष कमलेश कुमार  थाना सिंगरामऊ जौनपुर।
2. उ0नि0 श्री रामध्यान यादव थाना सिंगरामऊ जौनपुर।
3. का0 सुशील यादव थाना सिगरामऊ जौनपुर
4. का0 हरखनाथ यादव थाना सिंगरामऊ जौनपुर।
5. का0 विमलेश यादव थाना सिंगरामऊ जौनपुर।
6. का0 लक्ष्मण कुमार थाना सिंगरामऊ जौनपुर।
7. म0का0 पूजा वर्मा थाना सिंगरामऊ जौनपुर।
8. म0का0 एकता तिवारी थाना सिंगरामऊ जौनपुर।          
9. चालक हे0का0 संदीप कुमार यादव थाना सिंगरामऊ जौनपुर।

पुलिस के गिरफ्त में आरोपी

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने