संदिग्ध हालत में महिला की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच

संदिग्ध हालत में महिला की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच

जौनपुर । जिले के सुजानगंज थाना क्षेत्र में एक विवाहिता के संदिग्‍ध मौत की जानकारी होने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार विवाहिता की मौत होने की जानकारी मिलने के बाद मायके वालों की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। जांच के साथ ही मामले में दहेज हत्‍या को लेकर अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। मामले में जांच पड़ताल के साथ ही शव को पोस्‍टमार्टम के लिए भेजा गया है, परीक्षणोपरांत जो भी साक्ष्‍य सामने आएगा उसके मुताबिक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

सुजानगंज थाना क्षेत्र के शेष नगर रमनगरा निवासी रामू पटेल की पत्नी सुमन (27) की शनिवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इसकी जानकारी मायके वालों को दी गई। मायके वालों की तहरीर पर पुलिस ने पांच के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। पुलिस मामले की जांच करने के लिए साक्ष्‍य के साथ ही परिजनों से पुलिस पूछताछ भी कर रही है।

पुलिस के अनुसार पवारा थाना क्षेत्र के गौहानी निवासी दूधनाथ पटेल की पुत्री सुमन की शादी 2019 में शेषनगर रमनगरा निवासी रामू पटेल के साथ हुई थी। लगभग डेढ़ साल की एक पुत्री भी दोनों को है। बताया कि सुमन की तबीयत खराब होने के बाद इलाज चल रहा था। वहीं ससुराल वालों के अनुसार उसका इलाज कुछ समय से चल रहा था। वहीं जांचोपरांत शनिवार को डाक्टर ने उसे रेफर कर दिया था। इलाज के लिए उसे प्रयागराज ले जाया जा रहा था कि रास्ते में ही देर रात उसकी मौत हो गई। मायके वालों ने तहरीर देकर पति, सास, ससुर, जेठ और जेठानी के उपर दहेज हत्या का आरोप लगाया। थानाध्यक्ष विश्वनाथ यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि शव को पोस्टटमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साभार जेएनएन।

सांकेतिक चित्र

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने