चोरी की घटना में संलिप्त अभियुक्त को मेहनाजपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

चोरी की घटना में संलिप्त अभियुक्त को मेहनाजपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

आजमगढ़ । स्थानीय थाना क्षेत्र मेहनाजपुर के उ0नि0 सुधीर पाण्डेय मय हमराह का0 अजय कुमार यादव व का0 विकास सरोज के साथ ग्राम मेहनाजपुर कस्बा में मामूर थे कि मुखबिर खास ने सूचना दी कि ग्राम डुहरु में चोरी की घटना में अन्जाम देने वाला अभियुक्त अंकित सिंह पुत्र स्व. दिवाकर सिंह निवासी तिलखरा दानी का पूरा थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़ घटना कारित करने के बाद अपनी चोटो का ईलाज कराकर अपने घर की तरफ से इटैली की तरफ आ रहा है और कोई साधन पकड कर भागने के फिराक में है सूचना पर पुलिस टीम द्वारा इटैली मौधा रोड पर गांगी नदी पुल के पास से अभियुक्त अंकित सिंह समय करीब 5:30 बजे पकड लिया गया। जामा तलाशी से अभियुक्त के पास से 1200/- रुपया बरामद हुआ |

पकडा गया व्यक्ति अंकित सिंह उपरोक्त वाद संख्या 610 /21 धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गुण्डा नियन्त्रण अधिनियम के मुकदमे में अपर जिला मजिस्ट्रेट आजमगढ द्वारा दि. 20.01.2022 को जिले से बाहर नोटिस प्राप्ति के बाद से 06 माह तक की अवधि तक प्रवेश न करने के लिए आदेश किया गया था।
जिसका अभियुक्त द्वारा उल्लंघन किया गया जो धारा – 10 उ0 प्र0 गुण्डा नियन्त्रण अधिनियम 1970 का धारा -3 के उल्लंघन का दंडनीय अपराध पाये जाने के कारण जुर्म धारा व अपराध बता कर समय 05:30 AM बजे नियमानुसार हिरासत पुलिस मे लिया गया।

 #गिरफ्तार अभियुक्त


अंकित सिंह पुत्र स्व. दिवाकर सिंह निवासी तिलखरा दानी का पूरा थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़।

#पंजीकृत अभियोग

मु.अ.सं. 31/2022 धारा 10 उ0 प्र0 गुण्डा नियन्त्रण अधिनियम 1970 थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़ |

#अपराधिक इतिहास

1. मु.अ.सं. 30/2022 धारा 380,427,411 IPC थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़
2. मु.अ.सं. 31/2022 धारा 10 उ0 प्र0 गुण्डा नियन्त्रण अधिनियम 1970 थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़    

#विवरण बरामदगी 


मु.अ.सं. 30/2022 धारा 380,427,411 IPC थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़ से सम्बन्धित 1200/- रूपये का बरामद होना |

 
#गिरफ्तार करने वाली टीम

1-. उ0नि0 सुधीर पाण्डेय थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़
2- का विकास सरोज थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़
3- का0 अजय यादव थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने