जौनपुर । जंघई रोड स्थित सेमरी रेलवे फाटक के पास सड़क के किनारे मंगलवार की सुबह 40 वर्षीय अधेड़ का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। पहचान होने के बाद पता चला कि घर से बाजार के लिए निकले थे।
जानकारी होने पर परिवार के लोगों के साथ साथ पुलिस भी पहुंच गयी थी। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। परिवार के लोगों ने हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दिया।
जानकारी के अनुसार 40 वर्षीय चंद्र शेखर सिंह पुत्र राधे श्याम सिंह निवासी नडार जमुनीपुर सोमवार को 5 बजे अपने दोस्त मनोज के साथ घर से बाजार गए थे। देर शाम तक जब चंद्र शेखर वापस नही आये तो परिजनों ने रिश्तेदारों के घर फोन कर पता किया। लेकिन कुछ पता नहीं चला। मंगलवार की सुबह 5 बजे शौच करने ग्रामीण गए तो चंद्रशेखर का शव देखकर दंग रह गए। सिर में मुंह के अलावा आंख में चोट के निशान थे। ग्रामीणों ने चंद्रशेखर के घर वालों को इसकी जानकारी दी। परिवार के लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंचे एसओ मुंगराबादशाहपुर ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जौनपुर भेज दिया। इस संबंध में चंद्र शेखर के पुत्र आशीष सिंह ने बताया मेरे पिता की हत्या की गई है। पिता को गांव का ही एक ब्यक्ति बुलाकर ले गया था। आशंका है कि जो मेरे पिता को बुलाकर ले गया। उसी ने रात्रि में हत्या कर शव को सड़क के किनारे फेक दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी रही। चंद्र शेखर के बारे में बताया गया कि व गुजरात में पेटिंग का काम करते थे। दो बेटी नंदिनी व शिवानी तथा एक बेटा आशीष है। साभार एचटी।
सांकेतिक चित्र |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें