होली के दिन खेत में चारा काटने गए युवक की निर्मम हत्या, हत्या की वजह साफ नहीं

होली के दिन खेत में चारा काटने गए युवक की निर्मम हत्या, हत्या की वजह साफ नहीं

जौनपुर । होली के दिन खेत में चारा काटने गए युवक की चाकू सरिया से गोद कर दी गई।पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी। महराजगंज थाना क्षेत्र के अहिरौली निवासी राहुल सिंह उर्फ डब्ल्यू शुक्रवार को खेत में चारा काटने गया था।

इसी दौरान डीजे बजा रहे युवकों ने सरिया लाठी व चाकू के वार से उसकी हत्या कर दी। हालांकि हत्या की वजह का अभी पता नहीं चल सका है।

इस मामले में पुरानी रंजिश भी बताई जा रही हैं। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष महराजगंज रमेश कुमार मामले की जांच पड़ताल में जुटे हैं। राहुल सिंह की मौत के बाद पत्नी कंचन सिंह, व पुत्र ऋषभ (12 वर्ष) हर्षित (8 वर्ष) पूरी तरह से बेसहारा हो गए हैं। इनकी सिर से पति व पिता का साया उठ गया है। कंचन कंचन रोते- रोते बेसुध हो जा रही है। जबकि पुत्रों की सूनी आंखें अपने पिता को ढूंढ रहे है। सांत्वना देने पहुंचे वालों की आंखें भी नम हो जा रही हैं।

पहले भी नहीं सहती थी होली

राहुल सिंह तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। पूर्व से ही इस परिवार में होली न सहने एवं भाभी के आपरेशन के कारण परिवार होली नहीं मना रहा था। ऐसे में राहुल खेत से बरसीम काटने गए थे। इसी दौरान वहां डीजे बजा रहे युवकों से हुए विवाद के बाद उनके ऊपर चाकू लाठी सरिया से हमला कर दिया गया। घायलावस्था में परिजन इलाज के लिए महराजगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां से बेहतर इलाज के लिए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया, रास्ते में ही राहुल सिंह की मौत हो गई। मौत की खबर घर पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया।

परिवार हो गया बेसहारा

राहुल सिंह की मौत के बाद 35 वर्षीय पत्नी कंचन सिंह व दो पुत्र 12 वर्षीय ऋषभ व आठ वर्षीय हर्षित बेसहारा हो गए हैं। कंचन रोते- रोते बेसुध हो जा रही है। जबकि पुत्रों की सूनी आंखें अपने पिता को ढूंढ रही हैं। सांत्वना देने पहुंचने वालों की आंखें भी नम हो जा रही हैं। साभार जेएनएन।

रोते बिलखते परिजन, फाइल फोटो

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने