धौलपुर । जिले में एक शादीशुदा लड़की अपने भतीजे के साथ ससुराल से फरार होने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, लड़की के पति और उसकी उम्र में काफी अंतर था, जिसकी वजह से दोनों में बनती नहीं थी।
इसी बीच उसका अपने भतीजे के साथ प्रेम प्रसंग हो गया और फिर वह भतीजे के साथ भाग गई।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मध्य प्रदेश की रहने वाली एक 16 साल की एक नाबालिग लड़की की शादी धौलपुर के एक 45 साल के शख्स के साथ करीब डेढ़ साल पहले हुई थी। शादी के कुछ महीनों बाद लड़की एक बेटी की मां भी बन गई। हालांकि लड़की इस शादी से संतुष्ट नहीं थी और उसकी शादी जबरन कराई गई थी। इसी बीच महिला को अपने जेठ के 22 साल के बेटे से प्यार हो गया और दोनों ने घर छोड़कर भागने का फैसला कर लिया।
बाल कल्याण समिति ने दिया यह आदेश
लड़की के ससुरालवालों की शिकायत पर पुलिस ने दोनों को खोज निकाला। जिसके बाद उसे बाल कल्याण समिति के सामने पेश किया गया। समिति ने लड़की की बात सुनने के बाद उसे सखी वन स्पॉट सेंटर भेज दिया। समिति का कहना है कि आगे इस बारे में नाबालिग लड़की और उसकी बेटी के भविष्य को ध्यान में रखते हुए फैसला किया जाएगा। साभार एचटी।
![]() |
© परमार टाइम्स |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें