भाजपा नेता की पिटाई मामले में पुलिस ने केस किया दर्ज

भाजपा नेता की पिटाई मामले में पुलिस ने केस किया दर्ज

जौनपुर। केराकत कोतवाली क्षेत्र के कनुआनी में भाजपा के अनुसूचित मोर्चा के थानागद्दी मंडल अध्यक्ष की पिटाई के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही आरोपी की तलाश में जुट गई है।

आरोप है कि 20 मार्च को भाजपा अनुसूचित मोर्चा के थानागद्दी मंडल अध्यक्ष दिनेश सरोज की चुनावी रंजिश में गांव के ही पूर्व प्रधान राजेश और उसके साथियों ने घर में घुस पिटाई कर दी थी। पीडि़त ने थानागद्दी पुलिस चौकी को सूचित किया, लेकिन पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री सुदर्शन सिंह और भाजपा नेता संदीप द्विवेदी के नेतृत्व में भाजपाइयों ने सीओ शुभम तोदी से मिलकर अपना पक्ष रखा। मामले की गंभीरता को देखते हुए केराकत सीओ ने तत्काल मुकदमा पंजीकृत करने का आदेश दिया। इसके बाद केराकत पुलिस ने पूर्व प्रधान राजेश सरोज व उसके अन्य साथियों पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है। साभार ए. यू।

सांकेतिक चित्र

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने