ऑक्सीजन बंद होने के कारण जिलाअस्पताल में 4 मरीजों की मौत की अफवाह से मचा हड़कंप

ऑक्सीजन बंद होने के कारण जिलाअस्पताल में 4 मरीजों की मौत की अफवाह से मचा हड़कंप

जौनपुर ।  जिले से बड़ी खबर सामने आई है। यहां जिला अस्पताल में एक के बाद एक चार मरीजों की मौत हो गई। इस दौरान ऑक्सीजन बंद होने के कारण मरीजों की मौत की अफवाह भी उड़ी।

अफवाह से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, जौनपुर जिला अस्पताल में बुधवार दोपहर को एक के बाद एक चार मरीजों की मौत हो गई। सोशल मीडिया पर किसी ने यह बात फैला दी की ऑक्सीजन सप्लाई बंद होने से यह मौते हुई हैं। इसे लेकर स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया। हालांकि सीएमएस डॉ. एस के शर्मा का कहना है कि यह खबर पूरी तरह गलत है, जिसकी जानकारी उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को भी दे दी है।

बताया जाता है कि सभी मरीज गंभीर रूप से सांस की बीमारी से पीड़ित थे। रात में अचानक किसी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया कि जिला अस्पताल में ऑक्सीजन की सप्लाई बंद होने से चार मरीजों की मौत हो गई, जिसकी जानकारी होने पर अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया।

उधर, जिला अस्पताल के सीएमएस डॉक्टर एस के शर्मा ने बताया कि ऑक्सीजन की कोई कोई कमी नहीं है। जिला अस्पताल में ऑक्सीजन की सप्लाई चल रही है। दिनभर में मौतें हुई है। अगर ऑक्सीजन की सप्लाई बंद होती है तो मौत एक समय होती। खबर पूरी तरह से गलत है। मैंने स्वास्थ्य विभाग को भी इसकी जानकारी दे दी है। साभार ए. यू।

फाइल फोटो

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने