भूमि विवाद में दबंगों ने वृद्ध को मौत के घाट उतार दिया

भूमि विवाद में दबंगों ने वृद्ध को मौत के घाट उतार दिया

जौनपुर ।  सोमवार की सुबह भूमि विवाद  में दबंगों ने वृद्ध को मौत के घाट उतार दिया। घटना सरपतहां थाना क्षेत्र के गंगौली गांव की है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। प्रभारी निरीक्षक सरपतहां संजय सिंह का कहना है कि सुबह मारपीट की सूचना के बाद पुलिस मौके पर गई थी। दोनों पक्षों को थाने पर बुलाया गया था।

पुलिस के जाने के बाद दोनों पक्ष फिर आमने सामने हो गए। उन्होंने बताया कि फिलहाल शव को कब्जे में लेने के साथ ही दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। पीड़ित की तहरीर आने पर आवश्यक कानूनी कार्यवाही की जा जाएगी।राम चन्द्र पक्ष के लोगों ने घटना की सूचना डायल-112 को दी। मौके पर पहुंची पुलिस दो लोगों को लेकर थाने पर लेकर चली आई। पुलिस के जाने के बाद गांव में दोनों पक्ष फिर से आमने-सामने हो गए।

आरोप है कि राम चंदर वर्मा के पक्ष के लोगों ने के ऊपर हमला कर दिया। लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटने से उनकी मौत हो गई। गंगौली के निवासी राम चन्द्र और राम दयाल वर्मा के बीच आबादी की जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी बीच राम चन्द्र वर्मा के पक्ष के लोगों ने उसी जमीन पर पुआल रख दिया। रविवार की किसी ने पुआल में आग लगा दी। राम चंद्र के पक्ष के लोगों ने आरोप लगाया कि राम दयाल के पक्ष के लोगों ने आग लगाई। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। देखते- देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया। साभार टी.एम।

राम दयाल, फाइल फोटो

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने