जिलाधिकारी । मनीष कुमार वर्मा ने जेसिज चौराहा से ओलन्दगंज तक गरजने वाले बुलडोजर को मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए संडे को रोक दिया। लेकिन ऐसा नहीं है कि अब बुलडोजर नहीं चलेगा।
अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलेगा लेकिन सबका पक्ष सुनने के बाद। इसके लिए तीन दिन का समय दिया गया है। तीन दिन बाद कार्रवाई शुरु होगी। एक दिन रामनवमी व दो दिन खुद से अतिक्रमण हटाने के लिए का समय जिला प्रशासन ने दिया है। शनिवार की रात भर लोगों ने अपने अतिक्रमण को खुद ध्वस्त करते देखे गए। उनको विश्वास है कि इस बार प्रशासन मानने वाला नहीं है। मालूम हो कि सड़क पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ जिला प्रशासन ने अभियान चलाने की योजना बनायी है। पहली कड़ी में जेसिज से ओलन्दगंज तक निशान लगाया गया। निशान लगते ही हड़कम्प मच गया। तय हो गया कि संडे को बुलडोजर से अतिक्रमण को ध्वस्त किया जाएगा। इसकी जानकारी होते ही पीड़ित लोग अधिकारियों के गुहार लगाने लगे। कुछ ने दलील दिया कि उनकी नाप सही नहीं है। कुछ ने रामनवमी का हवाला दिया। जिलाधिकारी के यहा बात पहुंची। सूत्रों की माने तो डीएम ने आश्वस्त किया कि किसी के साथ ज्यादती नहीं होगी। जिसे नाप कराना है वह फिर से लेखपाल को लेकर अपने सामने नाप करा ले। जब तक दुबारा नाप नहीं हो जाती कोई ध्वस्तीकरण नहीं होगा। लेकिन इसके बाद भी लोगों के मन में यह था कि अभियान चलेगा और लोगों ने शनिवार की रात भर अपने अपने अतिक्रमण स्थल को ठीक किया। कुछ लोगों ने यह भी दलील दिया कि ओलन्दगंज की ओर से शुरुआत हो। क्योकि लोगों को लग रहा है कि जेसिज से कुछ दूर तक अभियान चलाने के बाद प्रसासन बंद कर देगा। इन सबके बीच संडे को भी पूरी तरह से लोग अपना अतिक्रमण खुद हटाने में जुटे रहे।
पहले तो रामनवमी के चलते रोका गया। साथ ही अभियान से पहले सबको नोटिस जारी की जाएगी। सबका पक्ष सुना जाएगा। इसके बाद ही अतिक्रमण हटाओ अभियान चलेगा।
मनीष कुमार वर्मा, जिलाधिकारी जौनपुर
रामनवमी के साथ साथ अतिक्रमण हटाने के लिए लोगो को तीन दिन का समय दिया गया है। इसके बाद प्रशासन हटवाएंगा। कुछ लोगों ने नाप सही न होने की शिकायत की है। इसकी भी जांच की जाएगी। साभार एचटी।
हिमांशू नागपाल, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट
![]() |
सांकेतिक चित्र |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें