जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के केराकत जौनपुर मुख्य मार्ग शनिवार की रात साढ़े नौ बजे अज्ञात बदमाशों ने कुल्हाड़ी और डंडे से ई रिक्शा चालक की सिर कूंचकर हत्या कर दी। खून से लथपथ शव को सड़क किनारे देख राहगीरों ने शोर मचाया तो लोगों को घटना की जानकारी हुई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जफराबाद थाना क्षेत्र के किरतापुर निवासी गणेश 27 पुत्र स्वर्गीय गिरजा शंकर जिला मुख्यालय पर ई रिक्शा चलाता था। रोजाना की तरह शनिवार को भी दिनभर ई रिक्शा चलाने के बाद ई-रिक्शा को संबंधित ठेकेदार के यहां जमा कर अपनी बाइक से वापस घर आ रहा था। केराकत जौनपुर मार्ग पर किरतापुर से 500 मीटर पहले ही खून से लथपथ शव राहगीरों ने देखा तो शोर मचाया।
आसपास के लोग जुटे तो मृतक की पहचान गणेश के रूप में की। साथ ही घटना की जानकारी जफराबाद आने पर दिए। मौके पर थानाध्यक्ष योगेंद्र पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुट गए। थानाध्यक्ष के मुताबिक मौके पर कुल्हाड़ी, मृतक की मोबाइल, बाइक और दो डंडे बरामद हुए हैं।
माना जा रहा है कि बदमाशों ने कुल्हाड़ी से सिर पर वार कर गणेश की हत्या कर दी थी। वही ग्राम प्रधान विनोद कुमार बताया कि गणेश की एकब साल पहले शादी हुई थी, लेकिन छह माह बाद ही किसी कारण से शादी टूट गई थी और मामला कोर्ट में लंबित। इस संबंध में थानाध्यक्ष का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वारदात को अज्ञात बदमाशों ने अंजाम दिया है। पीडि़ता के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जाएगी।
![]() |
सांकेतिक चित्र |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें