जमुई । हाथ-पैर बंधा और गले में जूते की माला पहले एक प्रेमी युगल का वीडियो तेजी से इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दोनों एक घर के आंगन में बैठे हैं।
आसपास कुछ महिलाएं और युवक नजर आ रहे हैं। वे लोग काफी गुस्से में नजर आ रहे हैं।
यह मामला बिहार के जमुई जिले का है। जंगल में एक प्रेमी युगल को ग्रामीणों ने आपत्तिजन हालत में पकड़ लिया। इसके बाद वे लोग दोनों को गांव ले आए और हाथ-पैर बांधकर दोनों को जूते की माला पहना दी। बताया जा रहा है कि युवक और युवती दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं। दोनों काफी समय से प्यार करते हैं। लेकिन गांव वालों और स्वजन इसका विरोध करते थे। इस बीच दोनों को जंगल में आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने पर लोगों ने पिटाई भी कर दी।
चेतावनी देकर करीब नौ घंटे बाद दोनों को छोड़ा
झाझा प्रखंड के करहरा के कठौतिया जंगल में नाबालिग प्रेमी युगल को ग्रामीणों ने करीब नौ घंटे तक एक घर में बैठाए रखा। शाम को दोनों को छोड़ा गया। साथ ही दोनों को चेतावनी दी गई। दोनों को एक-दूसरे से प्रेम नहीं करने की कसमें खिलाई गईं। इस दौरान दोनों के स्वजन भी वहां मौजूद थे।
तरह-तरह की होती रही चर्चा
इस घटनाक्रम को लेकर तरह तरह की चर्चा गांव में हो रही है। बताया जा रहा है कि दोनों एक दूसरे से प्यार करते हैं। लेकिन दोनों की जाति अलग-अलग है। इसलिए दोनों के परिवार में से किसी को यह रिश्ता मंजूर नहीं है। पहले भी दोनों के परिवार विरोध जता चुके हैं। लेकिन युवक और युवती घर वालों की बात नहीं मान रहे थे। साथ ही दोनों नाबालिग हैं। जंगल में गंदा काम करते पकड़े जाने के बाद दोनों को चेतावनी देकर छोड़ा गया। साभार जेएनएन।
![]() |
सांकेतिक चित्र |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें