डीजल भरवाने के दौरान हुए विवाद में फायरिंग, केस दर्ज

डीजल भरवाने के दौरान हुए विवाद में फायरिंग, केस दर्ज

जौनपुर । बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के लेदुका बाजार स्थित सिद्धार्थ किसान सेवा केंद्र पेट्रोल पंप पर मंगलवार की देर रात डीजल भरवाने गए आधा दर्जन लोगों से पेट्रोल कर्मियों से कहासुनी हो गई

कुछ देर बाद पुनः स्कॉर्पियो गाड़ी से पहुंचे लोगों से पेट्रोल पंप कर्मचारियों से वाद विवाद होने लगा। पंप संचालक का आरोप है कि स्कार्पियो सवार लोगों ने असलहा से फायरिंग कर दिया। घटना से मौके पर हड़कंप मच गया। पंप संचालक संजय कुमार सिंह पुत्र शिवशंकर सिंह निवासी भलुआही थाना बदलापुर ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि रात 11:30 बजे के करीब लेदुका निवासी बबलू उर्फ संजय दुबे, डब्लू उर्फ अभय दुबे तथा विनय प्रजापति व अखिलेश यादव लगभग आठ की संख्या में काले रंग की स्कार्पियो से पहुंचे। बिना पैसा दिए डीजल लेना चाहे तो पंप कर्मियों ने पहले भुगतान करने की बात कही। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी।

आरोप है कि बबलू उर्फ संजय दुबे ने असलहा निकालकर फायर कर दिया। इसी बीच उनके अन्य साथियों ने भी गाली गलौज देते हुए लाठी-डंडे व चाकू से हमला कर दिया। जिसमें पंप संचालक संजय सिंह व पंप कर्मी सोनू सिंह निवासी कुंदा भैरोपुर थाना अखंड नगर जनपद सुल्तानपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। सोनू को उपचार हेतु जिला अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने चार नामजद सहित आठ के विरुद्ध धारा 147, 148, 323, 324, 504 व 307 दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। साभार एचटी।

गोलीकांड में घायल व्यक्ति

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने