जौनपुर। जनपद पुलिस ने दो सगी बहनों समेत तीन किशोरियों को अलग-अलग स्थानों से सोमवार को बरामद किया है। तीनों अपने प्रेमी के बहकावे में आकर दिल्ली और अंबेडकर नगर से जौनपुर पहुंचीं थीं।
पुलिस ने संबंधित थानों को सूचना दे दी है। दिल्ली निवासी एक 16 वर्षीय लड़की का जनपद के लाइन बाजार निवासी एक लड़के से प्रेम संबंध है।
प्रेमी से मिलने के लिए अपनी 15 वर्षीय छोटी बहन के साथ ट्रेन पकड़कर जौनपुर चली आई थी। उधर, परिवार वालों की इसकी खबर हुई तो उन्होंने दिल्ली के पटेल नगर थाने में प्रेमी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज करा दिया। पुलिस के बढ़ते दबाव के कारण प्रेमी दोनों लड़कियों को ट्रेन से दिल्ली के लिए भेजकर खुद भी चला गया। वहां दिल्ली पुलिस ने प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया।
इधर परिवार वालों की डर से दोनों बहनें दिल्ली न जाकर वापस ट्रेन से जौनपुर आ गईं। सोमवार को भोर में चार बजे लाइन बाजार पुलिस ने सिटी स्टेशन के पास से दोनों किशोरियों को बरामद कर लिया। वहीं, अंबेडकर नगर जिले के मछरुआ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी को बक्शा निवासी अखिलेश यादव बहला-फुसलाकर लेकर चला आया था।
इसकी सूचना मिलने पर पुलिस दोनों को खोज रही थी। सोमवार दोपहर में दीवानी न्यायालय के पीछे से दोनों को पकड़ा गया। थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि संबंधित थानों की पुलिस को घटना के संबंध में जानकारी दे दी गई है। पुलिस तीनों किशोरियों को लेने के लिए रवाना हो चुकी है। लिखा-पढ़ी के बाद किशोरियों को उन्हें सुपुर्द कर दिया जाएगा। साभार ए. यू।
![]() |
फाइल फोटो |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें