जौनपुर । स्थानीय थाना क्षेत्र बक्शा के चपरामऊ व चकपटैला गांव के प्रधानों पर बरात से लौटते समय लाठी-डंडे से लैस अज्ञात व्यक्तियों ने हमला कर दिया।
दोनों प्रधान व सवार लोग सुरक्षित बच गए, जबकि बोलेरो क्षतिग्रस्त हो गई। चपरामऊ के प्रधान धर्मेंद्र कुमार मौर्या व चकपटैला के प्रधान ओम प्रकाश यादव की तहरीर के मुताबिक रविवार को दोनों लोग अपने कुछ साथियों के साथ बोलेरो से बरात में शामिल होने मड़ियाहूं गए थे। लौटते समय मोकलपुर के पास लाठी-डंडे से लैस लोगों ने वाहन को घेरकर रोकने का प्रयास किया। खतरा भांप रफ्तार बढ़ाकर भागते समय हमलावरों ने वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।
![]() |
सांकेतिक चित्र |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें