जौनपुर । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के द्वारा चलाये जा रहे अभियान आपरेशन पाताल के अनुपालन, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी शाहगंज के पर्वेक्षण व थानाध्यक्ष सरपतहा के नेतृत्व में, थाना सरपतहां पुलिस भसौड़ी नहर पुलिया से जमशेद आलम पुत्र अब्दुल लैश निवासी अरसिया डिहवा थाना सरपतहा जनपद जौनपुर को गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से एक कट्टा 315 बोर मय एक जिन्दा कारतूस बरामद हुआ। गिरफ्तारी बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-122/22 धारा-3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया। अभियुक्त को मा0 न्यायालय भेजा गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त-
1.जमशेद आलम पुत्र अब्दुल लैश निवासी अरसिया डिहवा थाना सरपतहा जनपद जौनपुर।
पंजीकृत अभियोग-
1.मु0अ0सं0-122/22 धारा-3/25 आर्म्स एक्ट थाना सरपतहा जौनपुर।
गिरफ्तारी करने वाली टीम-
1.उ0नि0 राजेन्द्र प्रसाद सिंह थाना सरपतहा जौनपुर।
2.हे0का0 चन्दन सिंह, का0 अखिलेश मौर्या, का0 विजय सिंह थाना सरपतहा जौनपुर।
![]() |
पकड़ा गया आरोपी |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें