डीएम मनीष कुमार वर्मा राज्यपाल आनंदीबेन पटेल द्वारा हुए सम्मानित

डीएम मनीष कुमार वर्मा राज्यपाल आनंदीबेन पटेल द्वारा हुए सम्मानित

जौनपुर। अंतर्राष्ट्रीय रेडक्रास दिवस के अवसर पर इण्डियन रेडक्रास सोसाइटी, लखनऊ द्वारा रेडक्रास भवन, कैसरबाग में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रेडक्रॉस में उत्कृष्ट कार्य करने पर अध्यक्ष रेडक्रॉस/जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा को  राज्यपाल उत्तर प्रदेश आनंदीबेन पटेल के द्वारा सम्मानित किया गया।

इस दौरान जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष आकांक्षा समिति डॉक्टर अंकिता राज के द्वारा लिखी गई पुस्तक को जिलाधिकारी व रेडक्रॉस के सचिव डा0 मनोज वत्स के द्वारा राज्यपाल को सप्रेम भेंट किया गया।
राज्यपाल ने कहा कि रेडक्रास का एक ही मकसद है-पीड़ित मानवता की सेवा करना और दूसरों को इसके लिये प्रोत्साहित करना। समाज में निर्माण, प्रगति और सफाई कार्यों में लगे मजदूरों के लिए सम्मान समारोह आयोजित करने पर विशेष जोर दिया।   कोरोना काल में विशेष सेवाएं देने वाले कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों और स्वयं सेवी संस्थाओं को भी सम्मानित करने की चर्चा करते हुए कहा कि वास्तव में मानव कल्याण ही सबसे बड़ी सेवा है और जरूरतमंदों सहायता के लिए हम सभी को सोचना चाहिए।   कलेक्ट्रेट कर्मचारियों के द्वारा जिलाधिकारी का स्वागत किया गया, सभी ने कहा कि जनपद के लिए यह बड़े ही गर्व की बात है। रेडक्रास भवन, कैसरबाग में डा0 संदीप पाण्डेय, डा0 अन्जू सिंह, डा0 अर्चना शुक्ला एवं कलेक्ट्रेट में अध्यक्ष कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ शिव मोहन श्रीवास्तव, पूर्व अध्यक्ष कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ विजय प्रताप सिंह, शैलेंद्र प्रताप सिंह, राजीव श्रीवास्तव, सुनील कुमार सिंह, प्रवीण श्रीवास्तव, अरविंद कुमार सिंह, प्रभात कुमार सिंह सहित अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

फाइल फोटो

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने