चलती ट्रेन में पति को छोड़ बहन की देवर संग महिला फरार, पुलिस ने किया चौकाने वाला खुलासा

चलती ट्रेन में पति को छोड़ बहन की देवर संग महिला फरार, पुलिस ने किया चौकाने वाला खुलासा

गोरखपुर । पति के साथ मुंबई जा रही महिला रास्ते में ट्रेन से उतरकर बड़ी बहन के देवर संग बेंगलुरु चली गई। खोजबीन के बाद पति ने महाराष्ट्र के कल्याण रेलवे स्टेशन पर गुमशुदगी दर्ज करायी।

सर्विलांस की मदद से जीआरपी ने तलाश शुरु की तो भेद खुला। स्वजन अब बड़ी बहन के देवर पर महिला को घर भेजने का दबाव बना रहे हैं।

यह है मामला

गुलरिहा क्षेत्र की रहने वाली युवती की शादी सिद्धार्थनगर जिले के खेसरहा क्षेत्र में हुई है। घर आते-जाते उसकी छोटी बहन की नजदीकी देवर से हो गई। एक साल पहले स्वजन ने छोटी बहन की भी शादी सिद्धार्थनगर जिले में कर दी। पांच दिन पहले वह अपने पति के साथ मुंबई जा रही थी। रास्ते में पति को चकमा देकर ट्रेन से उतर गई। जिसके बाद पति ने खोजबीन शुरु की लेकिन पता नहीं चला। कल्याण रेलवे स्टेशन पहुंचने पर पति ने गुमशुदगी दर्ज करायी। जीआरपी ने सर्विलांस की मदद से छानबीन शुरू की तो पता चला कि बहन के देवर से आखिरी बार उसकी बात हुई थी। जिसके कुछ देर बाद मोबाइल फोन बंद हो गया। साभार जेएनएन।

सांकेतिक चित्र

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने