शादी का मंडप बना रणक्षेत्र का मैदान, अजब शादी की गजब कहानी

शादी का मंडप बना रणक्षेत्र का मैदान, अजब शादी की गजब कहानी

रांची । जनपद के कोतवाली इलाके के मैकी रोड में शनिवार रात शादी समारोह में जमकर बवाल हुआ। कुछ देर के लिए शादी का मंडप रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। दूल्हा और दुल्हन पक्ष के लोग एक दूसरे पर कुर्सियां फेंककर और बर्तन फेंककर हमला करने लगे। काफी देर तक एक दूसरे पर हमला किया जाता रहा। हंगामे के बीच दूल्हे ने जबरन दुल्हन को पकड़कर सिंदूर भी लगाने की कोशिश की। यह देख दुल्हन के स्वजन ने वहां से दुल्हन को हटा दिया। शादी के मंडप में बवाल की सूचना पर कोतवाली थाने की पुलिस पहुंची और मारपीट कर रहे लोगों को रोका। तब जाकर मामला शांत हुआ।

दरअसल, शादी समारोह के दौरान जयमाला की प्रक्रिया चल रही थी। इसी दौरान अचानक दूल्हे ने शादी करने से इन्कार कर दिया। इसके बाद बवाल शुरू हो गया। लड़की के स्वजन ने दूल्हा के पिता द्वारा पांच लाख रुपये की मांग करने का आरोप लगाया है। कहा है कि रुपये नहीं देने के कारण ही शादी से इन्कार कर दिया गया। दुल्हन पक्ष के लोगों ने एफआइआर दर्ज कराई है। इसमें कांटाटोली निवासी दूल्हा विशाल कुमार वर्मा, उसके पिता दिलीप वर्मा और मामा सहित अन्य लोगों को आरोपित किया गया है।
ऐसे शुरू हुआ विवाद

बताया जा रहा है कि शादी के लिए बारात पहुंची, तो कुछ विधि-विधान में कमी से दूल्हा सहित उनके स्वजन भड़क गए। बाद में जयमाला के दौरान विवाद खड़ा कर दी। घटना के बाद दोनों पक्षों को केातवाली थाना लाया गया, जहां लड़की ने दहेज लोभी परिवार बता शादी से इन्कार कर दी। इसके बाद दूल्हे सहित पूरी बारात लौट गई। इससे पहले कोतवाली थाने में कई सामाजिक लोगों ने दोनों पक्षों के बीच सुलह कराने की कोशिश भी की। लेकिन विवाद नहीं सुलझा। साभार जेएनएन।

फाइल फोटो

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने