गोपालगंज। जिले के फुलवरिया प्रखंड के मुरार बतराहा गांव में 18 मई को एक गोरी मेम के साथ एक स्थानीय एक युवक ने शादी रचाई। इस शादी को देखने के लिए काफी संख्या में मेहमान के अलावा आम लोग भी पहुंचे थे।
फिलिपिंस की रहने वाली लड़की व मुरार बतराहा गांव के लड़के की शादी की चर्चा इलाके में खूब हो रही है। शादी के बाद अपनी तस्वीरों को फिलिपिंस की दुल्हनियां ने अपने फेसबुक आईडी से शेयर भी किया है।
फिलिपिंस में धीरज की वेलमुन की आंखें हुईं चार
जानकारी के अनुसार फुलवरिया प्रखंड के मुरार बतहरा गांव निवासी युवक धीरज प्रसाद फिलिपिंस में नौकरी करते थे। इस दौरान वहीं की वेलमुन डूमरा से धीरज की आंखें लड़ी। दोनों में प्यार हो गया। प्यार दिनोंदिन परवान चढ़ता गया। धीरज ने इसकी जानकारी अपने परिवार के लोगों को दी। परिवार के लेागों ने शादी की सहमति दे दी। इधर वेलमुन सरहद की सीमाओं को लांघते हुए गोपालगंज पहुंच गई। 18 मई को हिंदू रीति रिवाज से दोनों की शादी हुई। दुल्हन की लिबास में सजी-धजी वेलमुन काफी खूबसूरत लग रही थीं। धीरज ने अपनी दुल्हनियां वेलमुन की मांग में सिंदूर भरा तो मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर स्वागत किया। दोनों को देखने के लिए महिलाओं व बच्चों का हुजूम लगा था।
पहली नजर में ही हो गया प्यार
वेलमुन ने बताया कि वह फिलिपिंस में सेल्समैन का काम करती थी। वहीं पर धीरज से उनकी मुलाकात हुई। पहली नजर में ही प्यार हो गया। धीरज की मोहब्बत में वह पूरी तरह डूब गई। निर्णय लिया कि अब इसी युवक के साथ जिंदगी बितानी है। ऊपरवाले ने सुन ली। अब हम एक साथ रहेंगे। स्वजनों के मुताबिक वेलमुन डुमरा अपनी शादी में स्पेशल वीजा लेकर भारत आई हैं। उनके माता-पिता को वीजा नहीं मिल पाने से जिसके चलते शादी में शरीक नहीं हो पाए। वही धीरज के परिवार के लोग और गांव वाले शादी से बहुत खुश हैं। वेलमुन डुमरा न तो हिंदी बोल पाती है और ना ही समझ पाती है। साभार जेएनएन।
![]() |
फाइल फोटो |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें