जौनपुर। न्यायालय के आदेश पर गौराबादशाहपुर पुलिस ने शुक्रवार को चार लोगों के खिलाफ सामूहिक दुराचार का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम ने विवाहिता से सामूहिक दुराचार के आरोपी सर्राफा कारोबारियों समेत चार के विरुद्ध दुराचार व अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर को दिया था।
जिस पर थानाध्यक्ष ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
परिवादिनी विवाहिता ने कोर्ट में मोतीलाल जयसवाल, सोनूलाल, अशर्फीलाल और दीपक पांडेय के खिलाफ प्रार्थना पत्र दिया है। इसके मुताबिक वह आरोपी सर्राफा की दुकान पर आती जाती थी। सोने चांदी के जेवरात खरीदती थी।
सर्राफा कारोबारियों से पारिवारिक संबंध हो गया। वह मुंबई जाते समय आरोपी के पास जेवरात व नकद रखकर गई थी। लौटने पर आरोपी ने जेवरात व रुपये देने से मना कर दिया। आरोपी के खिलाफ गबन का मुकदमा दर्ज हुआ।
पुलिस ने कोर्ट में केस डायरी दाखिल किया। मुकदमा करने से आरोपी नाराज हो गए। 28 अप्रैल 2022 को वादिनी पुन: अपने गांव आई। दूसरे दिन आरोपी परिवादिनी के घर में घुसकर उसके साथ दुराचार किए।
परिवादिनी थाने पर गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। तीन मई 2022 की रात पुन: चारों आरोपी उसके घर पर आए और उसके साथ सामूहिक दुराचार किए। मां बहन की गालियां व जान से मार डालने की धमकी दी। परिवादिनी ने उच्च अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई, जिसके बाद वह कोर्ट की शरण में गई। साभार ए. यू।
![]() |
सांकेतिक चित्र |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें