गाजियाबाद । पत्नी ने पीछा कर पति को प्रेमिका के साथ पकड़ लिया, तो हंगामा होने लगा। वह महिला सहकर्मी के साथ घूम रहा था। संजयनगर स्थित पेट्रोल पंप पर दोनों से सामना हुआ तो पत्नी ने विरोध किया, लेकिन पति उनसे मारपीट कर बच्चों और उनकी हत्या करने की धमकी देकर फरार हो गया।
पीड़िता की शिकायत पर थाना मधुबन बापूधाम पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
शिकायत के मुताबिक राजनगर एक्सटेंशन निवासी पीड़िता की शादी 14 साल पहले हुई थी। उनके एक बेटा व एक बेटी है। पति के महिला सहकर्मी से संबंध थे। इसे लेकर पत्नी को पहले से शक था। इस बारे में उन्होंने बात की दोनों ने दूर रहने का आश्वासन दिया। अचानक पति दूसरी कंपनी में जाब करने लगा। कुछ दिन पत्नी को पता चला कि उक्त महिला ने भी पुरानी कंपनी छोड़कर पति की ही कंपनी में जाब शुरू कर दी है। दोनों के दूसरी कंपनी में भी साथ में जाब करने से शक गहरा गया था, लेकिन दोनों ही पत्नी गुमराह करते रहे।
छह जून को पत्नी ने दोनों को एक साथ पकड़ने की ठानी और कंपनी के बाहर छिपकर इंतजार करने लगे। लंच के दौरान पति व उक्त महिला स्कूटी से निकले और घूमते हुए पेट्रोल पंप पहुंचे। आटो से पीछा कर रही पत्नी पंप पर पहुंची और दोनों से सवाल किए। महिला तो मौके से फरार हो गई, लेकिन पति ने गलती मानने के बजाय पत्नी को सरेआम पीटा और धमकी दी। एसओ मुनेश सिंह का कहना है कि केस दर्ज कर लिया है। मेडिकल रिपोर्ट और बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई करेंगे। साभार जेएनएन।
![]() |
सांकेतिक चित्र |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें