जौनपुर। भारत दौरे के दौरान फ्रांस के राजदूत इमैनूवएल ने शनिवार को जौनपुर जिले की ऐतिहासिक इमारतों का अवलोकन किया। राजदूत प्रयागराज से चलकर जौनपुर प्रात: काल पहुंचे थे। उन्होंने शाही पुल, शाही किला, अटाला मस्जिद, लाल दरवाजा, बड़ी मस्जिद, झझरी मस्जिद, चार अंगुल मस्जिद का अवलोकन किया।
उन्होंने ऐतिहासिक इमारतों की सराहना भी की और कहाकि जो शाही पुल बनाया गया है यह बहुत ही मनमोहक और सुंदर है। अटाला मस्जिद को देखकर कहा इन ऐतिहासिक इमारतों को देखकर ऐसा लग रहा है कि कितनी मेहनत से कारीगरों ने इसे तराशा होगा।
निरीक्षण के समय ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हिमांशु नागपाल, क्षेत्राधिकारी नगर सहित पुलिस के जवान मौजूद रहे।
बतातें चलें कि अटाला मस्जिद शहर में 15वीं-सदी के बनी हुयी है। जौनपुर के शर्की सल्तनत की यह निशानी है। ऐतिहासिक रूप से इस मस्जिद का महत्व है। इस मस्जिद की बनावट के कारण अक्सर विदेशी मेहमान इसकी खूबसूरती को निहाने आते हैं। मस्जिद कानिर्माण सुलतान इब्राहिम शाह ने करवाया था।
![]() |
ऐतिहासिक स्थलों का निरीक्षण करते फ्रांस के राजदूत |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें