जौनपुर। अजय साहनी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद जौनपुर के कुशल निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर जौनपुर डा0 संजय कुमार एवं क्षेत्राधिकारी केराकत श्री गौरव शर्मा के निकट पर्यवेक्षण में शांति व्यवस्था, तलाश वांछित/पुरस्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी के अभियान के क्रम में कार्यवाही करते हुए दिनांक 29.06.2022 को थानाध्यक्ष चन्दवक श्री रमेश कुमार के नेतृत्व में चन्दवक पुलिस द्वारा मुखबिर
खास की सूचना पर जिला बदर अभियुक्त अभिषेक सिंह पुत्र स्व0 इन्द्रजीत सिंह नि0 ब्राह्मणपुर थाना चन्दवक जनपद जौनपुर जिसके विरुद्ध मा0 न्यायालय अपर जिला मजिस्ट्रेट भू राजस्व जौनपुर द्वारा वाद संख्या 2361/2021 स्टेट बनाम अभिषेक सिंह अंतर्गत धारा 3(1) गुण्डा अधिनियम 1970 मे दिनांक 23.05.2022 से 02 माह की अवधि के लिए जिला बदर का आदेश निर्गत है को समय 22.10 बजे कोईलारी बाजार से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर व एक जिन्दा कारतूस 315 बोर का बरामद हुआ। उक्त के संबंध में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रेतर कार्यवाही प्रचलित है।
गिरफ्तार अभियुक्त
1- अभिषेक सिंह पुत्र स्व0 इन्द्रजीत सिंह नि0 ब्राह्मणपुर थाना चन्दवक जनपद जौनपुर
बरामदगी
1- एक तमंचा 315 बोर व एक जिन्दा कारतूस 315 बोर
आपराधिक इतिहास
1. मु0अ0सं0 477/13 धारा 323/504/506 IPC व 3(1) SC/ST Act थाना चन्दवक जौनपुर।
2. मु0अ0सं0 338/14 धारा 394/302 IPC थाना चन्दवक जौनपुर।
3. मु0अ0सं0 469/14 धारा 3/25 A Act थाना चन्दवक जौनपुर।
4. मु0अ0सं0 717/14 धारा 3(1) गैगेस्टर एक्ट थाना चन्दवक जौनपुर।
5. मु0अ0सं0 69/21 धारा 171E/171G504//506/507 IPC व 3(1)(द) (ध) SC/ST Act
6. मु0अ0सं0 70/21 धारा 3/25 A Act थाना चन्दवक जौनपुर।
7. मु0अ0सं0 242/21 धारा 392/411 आईपीसी थाना चन्दवक जौनपुर।
8. मु0अ0सं0 108/22 धारा 3/25 A Act थाना चन्दवक जौनपुर।
9. मु0अ0सं0 109/22 धारा 10 उ0प्र0गु0नि0 अधिनियम थाना चन्दवक जौनपुर।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
1- श्री रमेश कुमार थानाध्यक्ष चन्दवक जनपद जौनपुर
2- श्री जितेन्द्र बहादुर सिंह प्रभारी चौकी बजरंग नगर थाना-चन्दवक जौनपुर
3- हे0का0 सुमन्त सिंह थाना चन्दवक जनपद जौनपुर
4- हे0का0 विजय दुबे थाना-चन्दवक, जनपद-जौनपुर
5- का0 मो0 मोबिन थाना चन्दवक जनपद जौनपुर
6- का0 अभिषेक सिंह थाना चन्दवक जनपद जौनपुर।
![]() |
पकड़ा गया जिला बदर अभियुक्त |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें