गौ सेवा व वृद्धजनों की सेवा से बढ़कर कोई धर्म नही -डॉ अंजना सिंह, राष्ट्रीय हिंदू भगवा वाहिनी

गौ सेवा व वृद्धजनों की सेवा से बढ़कर कोई धर्म नही -डॉ अंजना सिंह, राष्ट्रीय हिंदू भगवा वाहिनी

जौनपुर । हिंदू धर्म में गाय को माता माना जाता है और उसकी हर तरह से सेवा करना रक्षा करना पूर्ण कर माना जाता है हम सभी सनातन धर्मियों चाहिए कि किसी न किसी रूप में गौ सेवा करे चाहे जन्मदिन हो  या वैवाहिक वर्षगांठ हो या और किसी शुभ अवसर पर गाय माता की सेवा करने में सहयोग प्रदान जरूर करना चाहिए।

गौ सेवा करते राष्ट्रीय हिंदू भगवा वाहिनी के पदाधिकारी

राष्ट्रीय हिंदू भगवा वाहिनी के पदाधिकारी श्रीमान इंदू सिंह जी ने पूज्य पिताजी की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर अपने पूरे परिवार (प्रताप सिंह विभूति सिंह उदित सिंह इंदू सिंह सर के समस्त सदस्यों )ने जनपद जौनपुर में गौशाला में जाकर गायों एवं पशुओं को चारा एवं तरबूज आदि खिलाकर पुण्य का कार्य किया एवं पान दरीबा प्रेम राजपुर वृद्धाश्रम में वृद्धजनों के साथ पिताजी की याद में श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए वृद्ध आश्रम के बुजुर्गों के साथ प्रसाद फल एवं खाने की सामग्री  वितरण करके मनाया।  उक्त अवसर पर रा. हिंदू भगवा वाहिनी के रा. अध्यक्ष डॉ रमेश सिंह, प्रदेश अध्यक्ष डॉ अंजना सिंह राष्ट्रीय संगठन महामंत्री प्रदीप तिवारी,प्रदेश संगठन महामंत्री शैलेंद्र सिंह, महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष सीमा तिवारी एवं संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता व भाई बहन सोनू ने उपस्थित होकर पिताजी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सुमन अर्पित करते हुए अपना स्नेह एवं सानिध्य दिया एवं गौ सेवा और गौ रक्षा करने का संकल्प लिया और लोगों से भी गौ माता की सेवा करने के लिए अपील की।

रा. हिंदू भगवा वाहिनी के पदाधिकारी वृद्धाश्रम में वृद्धजनों के साथ

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने