एसपी ने लूट और डकैती की घटना में शामिल पांच आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम किया घोषित

एसपी ने लूट और डकैती की घटना में शामिल पांच आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम किया घोषित

आजमगढ़ । जनपद के जहानागंज थाना क्षेत्र में लूट और डकैती की घटना में शामिल पांच आरोपियों पर जिले के एसपी अनुराग आर्य ने 25-25 हजार का इनाम घोषित किया है। इन सभी पांचों आरोपियों पर जिले के जहानागंज थाने में छह मुकदमें दर्ज हैं। आरोपियों के ऊपर जिले के एसपी अनुराग आर्य ने आठ जुलाई को गैंगेस्टर की कार्रवाई भी की थी।

एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि अभियुक्तों द्वारा स्वयं और अपने गिरोह के सदस्यों के लिए आर्थिक लाभ के लिए लूट, डकैती, छिनैती के अपराध में यह गैंग आगे रहता है। अभियुक्तों के विरूद्ध पहले से भी मुकदमें दर्ज हैं।

इन 5 बदमाशों पर घोषित हुआ इनाम
जिन पांच आरोपियों पर जिले की पुलिस ने इनाम घोषित किया है, उनमें तीन आरोपी मऊ जिले के रहने वाले हैं, जबकि दो आरोपी आजमगढ़ जिले के रहने वाले हैं। इन आरोपियों में अवधराज राजभर पुत्र महेश राजभर, मऊ, अजय यादव पुत्र ओम प्रकाश यादव मऊ, हरेन्द्र यादव पुत्र फौजदार यादव जनपद मऊ के रहने वाले हैं।

जबकि रोहित यादव उर्फ बीएसएफ भाई रामचेत आजमगढ़, मनोज यादव उर्फ मोनू यादव पुत्र अशोक यादव आजमगढ़ के रहने वाले हैं। यह सभी आरोपी आपराधिक घटनाओं को अंजाम देते हैं और फरार चल रहे हैं।

इन घटनाओं को दिया अंजाम
आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने वाले इस गिरोह ने 19 जनवरी 2021 को बाइक, एटीएम कार्ड और आधार कार्ड की छिनैती की थी। छह जुलाई 2021 को इसी गैंग ने बाइक और मोबाइल लूट की घटना को अंजाम दिया था।

22 जुलाई को पुन: इस गिरोह ने सोनी चांदी की छिनैती की घटना को अंजाम दिया। 25 नवंबर 2021 को इस गिरोह के सदस्यों ने एक व्यक्ति से सोने की चैन और रूपए लूटे थे।

चार दिसंबर और सात दिसंबर 2021 को गिरोह के सदस्यों ने लूट और छिनैती की घटना को अंजाम दिया था। यह सभी छह मुकदमें जहानागंज थाने में दर्ज हैं। गिरोह के सदस्य पेशेवर हैं और इस तरह की घटनाएं करते रहते हैं। साभार डीबी।

पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ , अनुराग आर्य

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने