आस्था और उल्लास के साथ हिंदू भगवा वाहिनी की महिलाओं ने मनाया हरियाली तीज का पर्व

आस्था और उल्लास के साथ हिंदू भगवा वाहिनी की महिलाओं ने मनाया हरियाली तीज का पर्व

जौनपुर । सावन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया पर रविवार को आस्था और उल्लास के साथ हरियाली तीज का पर्व मनाया गया। 16 श्रृंगार कर हरे रंग के परिधान में महिलाओं ने गीत नृत्य के साथ झूले का लुत्फ लिया। हरियाली तीज के इस मौके पर महिलाओं ने एक दूसरे को पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी का एहसास भी कराया।

राष्ट्रीय हिंदू भगवा वाहिनी की मातृ शक्तियों ने हरियाली तीज के कार्यक्रम में अपने सनातन धर्म एवं संस्कृति का संदेश देते हुए और पर्यावरण की सुरक्षा के प्रति जागरूकता एवं संरक्षण के उद्देश्य के साथ कजरी और भक्ति गीतों के माध्यम से संदेश देना का प्रयास किया।
इस दौरान डॉक्टर अंजना सिंह,खुशबू श्रीवास्तव,अनीता सिंह उषा सिंह ,माधुरी सिंह ,सुमन सिंह, अर्चना श्रीवास्तव ,अनीता त्रिपाठी, सरला त्रिपाठी ,रजनी ,सोनू ,सीमा आदि पदाधिकारी उपस्थित रहीं।


फाइल फोटो

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने